शिवसेना ने की राहुल गांधी के भाषण की तारीफ
नई दिल्ली। सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चल रही बहस में राहुल गांधी के भाषण की चर्चा हो रही है। जहां एक तरफ सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण के मजाक उड़ाते हुए 'एंटरटैनमेंट' कहा है, वहीं एनडीए की पार्टी शिवसेना ने इसकी तारीफ की है। शिवसेना के आनंदराव अदसुल ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके भाषण का आधार था।

शिव सेना नेता ने कहा, 'संसद में राहुल गांधी ने जो मुद्दें उठाए हुए हैं, उनका आधार था। बीजेपी सरकार और पीएम मोदी ने जो छवि बनाई है, वह इन आरोपों के बाद डैमेज हो सकती है।' बता दें कि विपक्ष के लाए अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ शिव सेना ने वोटिंग में भाग लेने के लिए मना कर दिया है।
मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव लाई है, जिसको लेकर संसद में बहस चल रही है। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बहस में कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी और सरकार पर आज जमकर हमला बोलते हुए राफेल डील से लेकर कई मुद्दों पर बहस की। बता दें कि 15 साल बाद पहली बार सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications