'जुमलेबाजी' पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बताया- 21वीं सदी का राजनीतिक हथियार

Recommended Video

    No-Confidence Motion पर Debate के दौरान जब Rahul Gandhi ने गिनाए जुमले । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने मोदी सरकार पर 'जुमलेबाजी' करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने जुमलेबाजी को 21वीं सदी राजनीतिक हथियार बता दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने तेलुगुदेशम पार्टी का जिक्र करते हुए कहा कि आप 21वी सदी के राजनीति हथियार के पीड़ित है। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आप अकेले ऐसे नहीं हैं। राहुल गांधी ने बताया कि ये राजनीतिक हथियार है 'जुमलेबाजी'।

    15 लाख रुपये के वादे का क्या हुआ- राहुल गांधी

    15 लाख रुपये के वादे का क्या हुआ- राहुल गांधी

    संबोधन की शुरूआत करते हुए सबसे पहले 15 लाख रुपये देने के मुद्दे पर उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला। राहुल ने पूछा कि आखिर 15 लाख रुपये के वादे का क्या हुआ। बीजेपी ने दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देने का वादा किया था, आखिर उसका क्या हुआ। बीजेपी सरकार पर जनता ने भरोसा जताया था लेकिन देश को कुछ नहीं मिला। 'जुमलेबाजी' को लेकर राहुल गांधी यहीं नहीं रूके उन्होंने और भी मुद्दों का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर करारा वार किया।

    रोजगार के मुद्दे पर राहुल ने सरकार को घेरा

    रोजगार के मुद्दे पर राहुल ने सरकार को घेरा

    राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि पकौड़े बनाओ। रोजगार के मुद्दे पर पीएम ऐसी बातें करते हैं। पीएम मोदी के शब्दों का यही मतलब है। बेरोजगारी सात साल में सबसे ज्यादा है। कालेधन का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि अचानक कालेधन के खिलाफ सरकार ने कदम उठाते हुए नोटबंदी कर दी, लेकिन उसका क्या फायदा मिला।

    एमएसपी भी एक 'जुमला' है- राहुल गांधी

    एमएसपी भी एक 'जुमला' है- राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने कहा कि एमएसपी भी एक 'जुमला' है। किसानों को भी सिर्फ जुमले से लुभाया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी का विरोध बीजेपी ने किया था जब कांग्रेस इसे लेकर आयी लेकिन इन्होंने इसे लागू किया और 5 टैक्स देश पर थोप दिए। पीएम मोदी की बात सूटबूट वालों से होती हैं, छोटे दुकानदारों से नहीं होती है। इनके दिल में गरीबों के लिए कोई जगह नहीं है।

    'किसानों को भी सिर्फ जुमले से लुभाया जा रहा है'

    'किसानों को भी सिर्फ जुमले से लुभाया जा रहा है'

    राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने ढाई लाख करोड़ अमीरों का कर्ज माफ किया लेकिन किसानों के मुद्दे पर वित्तमंत्री ने मना कर दिया। सरकार कहती है कि किसानों का कर्ज माफ नहीं होगा। राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि मैंने पीएम मोदी पर आरोप लगाए हैं और वो मुझसे आंख में आंख मिलाकर देख नहीं सकते हैं। राहुल ने पीएम को घेरते हुए कहा कि ये चौकीदार नहीं, 'भागीदार' हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+