'सोरोस से क्या संबंध है? इसका खुलासा हो, देश से माफी मांगे कांग्रेस', रिजिजू ने सदन में विपक्ष को जमकर घेरा

Kiren Rijiju Rajya Sabha: संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। ऐसे में एक तरफ जहां विपक्ष का इंडिया ब्लॉक अडानी मामले में सत्तारूढ़ दल को घेरने में जुटा है। तो सोरोस मुद्दे पर भी गतिरोध जारी है। इसी के साथ राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है। जिस पर बुधवार (11 दिसंबर) को सदन में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष को जमकर घेरा।

72 साल में यह पहला मौका है, जब राज्यसभा सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आ रहा है। इस बीच राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "सोरोस और कांग्रेस के बीच क्या संबंध है? इसका खुलासा होना चाहिए। कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।"

Kiren Rijiju

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि अगर विपक्ष अध्यक्ष की गरिमा पर हमला करता है, तो "हम उनकी रक्षा करेंगे"।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही किरेन रिजिजू ने कहा कि किसान का बेटा उपराष्ट्रपति बना है और पूरे देश ने देखा है कि उसने सदन की गरिमा को बनाए रखा है। उन्होंने विपक्ष की भी आलोचना करते हुए कहा, "अगर आप अध्यक्ष का सम्मान नहीं कर सकते तो आपको सदस्य होने का कोई अधिकार नहीं है। हमने देश की संप्रभुता की रक्षा करने की शपथ ली है।"

ऐसा चेयरमैन मिलना मुश्किल है-रिजिजू

रिजिजू ने अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस और कांग्रेस के बीच कथित संबंधों का मुद्दा भी उठाया और दावा किया कि कांग्रेस भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, "आप देश के खिलाफ ताकतों के साथ खड़े हैं। चेयरमैन के खिलाफ नोटिस दिया गया है। ऐसा चेयरमैन मिलना मुश्किल है। उन्होंने हमेशा गरीबों के कल्याण और संविधान की रक्षा की बात की है। हम नोटिस के नाटक को सफल नहीं होने देंगे। सोरोस और कांग्रेस के बीच क्या रिश्ता है? इसका खुलासा होना चाहिए। कांग्रेस को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।"

कांग्रेस की अडानी मुद्दे पर चर्चा की मांग

बता दें कि विपक्षी इंडिया ब्लॉक ने मंगलवार को राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ के खिलाफ उच्च सदन के महासचिव को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा। इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व में कांग्रेस अडानी मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रही है और संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया। इससे पहले, कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि इतिहास में पहली बार स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर संसद नहीं चलने देने का भी आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+