No Confidence Motion: कल ही होगी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा! कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप
No Confidence Motion: लोकसभा में केंद्र सरकार के खिलाफ बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को स्वीकृति मिल चुकी है। गुरुवार को कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सांसदों को संसद में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किय
No Confidence Motion: केंद्र सरकार के खिलाफ बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को लोकसभा में मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि यह कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव नहीं बल्कि INDIA के घटक दलों द्वारा सामूहिक तौर पर लाया गया है। पिछले 83-84 दिनों से मणिपुर में जो स्थिति बनी हुई है, उस पर कानून-व्यवस्था चरमरा गई है, समुदाय के बीच विभाजन हो गया है। वहां सरकार नाम की चीज नहीं रह गई है। इन तथ्यों ने हमें अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मजबूर किया है।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने आगे कहा कि सवाल संख्या का नहीं बल्कि नैतिकता का है। बुनियादी सवाल यह है कि जवाबदारी किस की है। सदन में जब इस पर मतदान होगा, तब नैतिकता की कसौटी पर कौन कहां खड़ा है? सवाल राष्ट्र की सुरक्षा का है। काले कपड़े में पहुंचेंगे कांग्रेस सांसद...

कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सांसदों को 27 जुलाई को संसद में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। वहीं, विपक्षी गठबंधन INDIA का कल संसद में प्रदर्शन भी देखने को मिल सकता है। दूसरी तरफ, गुरुवार यानी कल विपक्षी सांसद मणिपुर के मुद्दे पर विरोध दर्ज कराने के लिए काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचेगे।












Click it and Unblock the Notifications