अविश्वास प्रस्ताव के लिए शुरू हुआ सियासी जोड़तोड़, जानिए कौन किसका देगा साथ

नई दिल्ली। शुक्रवार को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी है। इसके लिए बीजू जनता दल और अन्नाद्रमुक ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर शुक्रवार को संसद में मौजूद रहने को कहा है। वहीं शिवसेना ने भी पार्टी सांसदों को व्हिप जारी कर दिया है। अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से एक दिन पहले ही सियासी खेमेबंदी शुरू हो गई है। जहां तमिलनाडु की एआईएडीएमके अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन नहीं करेगी। वहीं डीएमके और ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया।

 सोनिया गांधी ने बीजेपी की बढ़ाई चिंता

सोनिया गांधी ने बीजेपी की बढ़ाई चिंता

लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने बुधवार को टीडीपी का अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार कर लिया था। मोदी सरकार के पास पर्याप्त बहुमत है। लेकिन सोनिया गांधी ने यह कहकर दबाव बढ़ा दिया है कि कौन कहता है कि हमारे पास संख्या नहीं हैं। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव गिर जाएगा। लेकिन सरकार के खिलाफ हो रही लामबंदी ने सरकार को थोड़े संशय में डाल दिया है।

शिवसेना की कभी हां कभी ना

शिवसेना की कभी हां कभी ना

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी अपने साथी दलों को एकजुट करने में जुटी हुईं हैं। अगर बीजेपी के खेमे की बात करें तो उनकी सहयोगी पार्टी शिवसेना कई बार पीएम मोदी की अलोचना कर चुकी है। शिवसेना ने बुधवार को सुबह एनडीए से नाराजगी जाहिर की थी। कुछ ही घंटे बाद पार्टी ने साथ देने का ऐलान कर दिया। रिपोर्टस् के मुताबिक शिवसेना ने अपने सभी 18 सांसदों को विप जारी कर संसद में मौजूद रहने और अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में वोट देने को कहा है।

ममता बनर्जी ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया

ममता बनर्जी ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया

वहीं ममता बनर्जी ने और उड़ीसा की बीजू जनता दल ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया था। टीएमसी और बीजद ने अपने सांसदों के लिए विप जारी कर दिया है। वहीं तेलंगाना राष्ट्र समिति ने अविश्वास प्रस्ताव पर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। दरअसल तेलंगाना राष्ट्र समिति गैर बीजेपी और गैर कांग्रेस मोर्चा बनाने में जुटी है। ऐसा माना जा रहा है कि, टीआरएस अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन नहीं करेगी।

TDP ही अविश्वास प्रस्ताव लाई

TDP ही अविश्वास प्रस्ताव लाई

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर पहले केंद्र सरकार और फिर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से बाहर आने वाली TDP ने ही अविश्वास प्रस्ताव लाया है। पार्टी ने अपने सांसदों को विप भी जारी कर दिया है। इसके अलावा टीडीपी ने अन्य सभी सांसदों से भी अपील की है। हालांकि उनके एक सांसद ने अविश्वास प्रस्ताव का विरोध किया है। जिससे पार्टी की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने मारा ऐसा यू-टर्न

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने मारा ऐसा यू-टर्न

मोदी सरकार के खिलाफ लाए अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर बीजेपी सांसद शत्रुघ्‍न के बयान से विपक्ष गफलत में पड़ गया है। बिहार की पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा, 'मुझे लगता है कि विपक्ष में कई बुद्धिमान लोग हैं, लेकिन उन्हें यह बाद में करना चाहिए था, क्योंकि हमारे पास नंबर हैं और हम आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। मैंने बीजेपी नहीं छोड़ी, पार्टी ने मुझे छोड़ दिया है।जब तक मैं बीजेपी में हूं, तब तक मैं पार्टी का समर्थन करूंगा और हर व्हिप का पालन करूंगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+