संसद में सुनाई दी गडकरी के जासूसी की गूंज, राजनाथ ने कहा 'कोई केस दर्ज नहीं'

Home minister Rajnath Singh
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के घर की कथित जासूसी के मामले की गूंज बुधवार को संसद में सुनाई दी। संसद में हंगामा करते हुए जेडीयू, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने प्रश्‍नकाल स्‍थगित करने की मांग की। इस मांग के बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के खेवनहार राजनाथ सिंह ने पूरे मामले पर बोला कि जासूसी के आरोप में कोई सच्‍चाई नहीं है और इस मामले में कोई केस भी दर्ज नहीं किया गया है। इसी हंगामे के चलते राज्यसभा 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

जासूसी मामले में जवाब देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि यहां तक कि मंत्री (गडकरी), जिनके घर में उच्च क्षमता वाले श्रवण यंत्र लगे होने की बात कही जा रही है, उन्होंने खुद इस खबर को पूरी तरह आधारहीन करार दिया है। इस संबंध में न तो उन्होंने या किसी अन्य ने कोई शिकायत की है। कांग्रेस इस मामले की जेपीसी जांच की मांग कर रही है। वहीं सरकार का इस पर कहना है कि किसी ने कोई भी आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। इसलिए इस पर बहस का मतलब ही नहीं बनता है।

उल्‍लेखनीय है कि मीडिया में रविवार को आई रिपोर्टो के अनुसार नितिन गडकरी के दिल्ली स्थित आवास पर जासूसी के उपकरण पाए गए हैं। हालांकि, गडकरी ने इस खबर का खंडन किया है। गडकरी ने रविवार को ट्वीट करके कहा कि जासूसी उपकरण मिलने की बात को महज 'अटकलबाजी' बताया था।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+