चीन सीमा विवाद: दोस्ती में पड़ी दरार, PM मोदी ने जिनपिंग को नहीं किया बर्थ डे विश
नई दिल्ली: लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद पिछले डेढ़ महीने से जारी है। इस बीच 15-16 जून की रात दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प हुई। जिसमें भारतीय सेना के कमांडिंग ऑफिसर समेत 20 जवान शहीद हो गए। इस दौरान 40 से ज्यादा चीनी सैनिकों के हताहत होने की खबर है। सीमा पर बढ़े तनाव की वजह से दोनों देशों के रिश्तों में भी खटास आ गई है। जिस वजह से इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बर्थ डे विश नहीं किया।

दरअसल 15 जून को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का जन्मदिन होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें हर साल शुभकामनाएं देते थे, लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया। पीएम मोदी की ओर से जिनपिंग के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं की गई। चीन में ट्विटर बैन है, जिस वजह से 2015 में चीन दौरे के दौरान पीएम मोदी ने अपना अकाउंट Weibo (चीन का सोशल मीडिया) पर बनाया था। इसके बाद पीएम मोदी ने 2016 में राष्ट्रपति जिनपिंग को Weibo पर जन्मदिन की शुभकामना दी थी। उन्होंने उस दौरान लिखा था कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।
2017 में भारत-चीन के बीच डोकलाम में सीमा विवाद हुआ था, जो काफी लंबे वक्त तक चला था। इस दौरान भी जिनपिंग का जन्मदिन पड़ा। उस दौरान भी पीएम मोदी उन्हें शुभकमनाएं देना नहीं भूले। उन्होंने Weibo पर लिखा, "शी जिनपिंग के जन्मदिन के अवसर पर मैं उन्हें बधाई देता हूं। साथ ही उनके दीर्घायु होने और स्वास्थ्य रहने की कामना करता हूं"। 2018-19 में भी ये सिलसिला जारी रहा, लेकिन सीमा विवाद के चलते इस बार पीएम मोदी ने जिनपिंग के लिए कोई संदेश नहीं लिखा।












Click it and Unblock the Notifications