त्रिपुरा में बीफ पर बैन नहीं लगाएगी भाजपा सरकार: सुनील देवधर

नई दिल्ली। त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी सुनील देवधर ने कहा है कि भाजपा सरकार राज्य में बीफ पर बैन नहीं लगाएगी। उनसे राज्य में बीफ बैन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा 'किसी राज्य में अगर बहुसंख्यक लोग नहीं चाहते हैं तो वहां की सरकार उस पर (बीफ पर) बैन नहीं लगाएगी, नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बहुसंख्यक लोग उसको खाते हैं तो वहां की सरकार उस पर प्रतिबंध नहीं लगाती। यहां ज्यादातर मुसलमान और ईसाई हैं, कुछ हिन्दू भी ये मांस खाते हैं. ऐसे में मुझे ऐसा लगता है कि उस पर कोई बैन नहीं होना चाहिए इसलिए वहां बैन नहीं है।'

No beef ban in Tripura says bjp leader Sunil Deodhar

त्रिपुरा में जीत के बाद हाल ही में एक न्यूज चैनल से बातचीत में सुनील देवधर ने कहा था कि राज्य में संगठन खड़ा करने के लिए उन्होंने खुद पर बहुत काम किया। यहां तक कि अपनी फूड हैबिट तक में भी बदलाव करना पड़ा। बीजेपी नेता ने बताया कि उन्हें यहां पोर्क यानि सूअर का मांस भी खाना पड़ा। बीजेपी के त्रिपुरा प्रभारी सुनील देवधर नवंबर 2014 में राज्य के प्रभारी बनाए गए थे। त्रिपुरा में भाजपा की जीत में देवधर का अहम रोल माना जा रहा है। हाल ही में हुए चुनाव में त्रिपुरा में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 25 साल से सत्ता पर काबिज सीपीआई (एम) को हराकर सरकार बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+