विमान यात्रा हुई पहले से ज्यादा सुविधाजनक, हैंड बैग पर नहीं लगेंगे सुरक्षा टैग
15 दिसंबर से देश के सात एयरपोर्ट पर इसका ट्रायल शुरू हुआ है। अगर यह सफल रहा तो बोर्डिंग पास पर मुहर लगाने के सिस्टम को भी खत्म किया जाएगा।
मुंबई। विमान यात्रियों के लिए खुशखबरी है। उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए सीआईएसएफ ने एक अहम कदम उठाया है। अब यात्रियों के हैंड बैंग पर सिक्योरिटी टैग नहीं लगाए जाएंगे। फिलहाल यह सुविधा देश के 7 एयरपोर्ट पर शुरू की गई है।

सीआईएसएफ ने लिया अहम फैसला
देश के एयरपोर्ट पर सुरक्षा की जिम्मेदारी सीाईएसएफ पर है। यात्रियों के हैंड बैग और बोर्डिंग पास पर सीआईएसएफ सिक्योरिटी स्टैंप लगाती है। सीआईएसएफ के फैसले की जानकारी देते हुए डायरेक्टर जनरल ओ पी सिंह ने बताया है कि 15 दिसंबर से 7 एयरपोर्ट पर अब बैगेज की स्टैंपिंग नहीं की जाएगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए उठाया कदम
सीआईएसएफ के डीजी ओ पी सिंह ने कहा है कि एविएशन सेक्टर का विस्तार हो रहा है और सुरक्षा से समझौता किए बिना यात्रियों की सुविधा को बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है।
इस फैसले का ट्रायल रन अगले सात से दस दिन तक चेन्नई, नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और अहमदाबाद एयरपोर्ट पर किया जाएगा।
इसके बाद बोर्डिंग पास पर मुहर से भी मिल सकती है मुक्ति
डीजी ओ पी सिंह ने बताया कि अगर ट्रायल रन सफल होता है कि इसके अगले चरण में बोर्डिंग पास पर लगने वाली मुहर के सिस्टम को भी खत्म किया जा सकता है।
नोटबंदी के बाद 70 करोड़ कैश बरामद
डीजी ने अन्य जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल बॉडी स्कैनर लगाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि नोटबंदी के बाद एयरपोर्ट से सीआईएसएफ ने 70 करोड़ रुपए कैश और 170 किलो सोना सीज किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications