Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सियाचिन पर पाकिस्‍तान एयरफोर्स के दावों से इंडियन एयरफोर्स ने किया इनकार

इंडियन एयरफोर्स (आइएएफ) ने सियाचिन में पाकिस्‍तान एयरफोर्स के फाइटर जेट के उड़ान भरने के दावों को बताया गलत। आइएएफ सूत्रों ने कहा सियाचिन में नहीं हुआ है कोई एयर स्‍पेस वॉयलेशन।

नई दिल्ली। पाकिस्‍तान की ओर से दावा किया गया है कि पाकिस्‍तान एयरफोर्स (पीएफए) ने सियाचिन के पास अपने सभी एयरफील्‍ड को ऑपरेशनल कर दिया है। वहीं इंडियन एयरफोर्स (आइएएफ) ने पाकिस्‍तान के इन दावों को खारिज कर दिया है।

सियाचिन पर पाकिस्‍तान एयरफोर्स के दावों से इंडियन एयरफोर्स ने किया इनकार

एयरस्‍पेस का वॉयलेशन नहीं

आइएएफ सूत्रों की ओर से कहा गया है कि सियाचिन में भारत के एयरस्‍पेस का वॉयलेशन नहीं हुआ है। पाकिस्‍तान मीडिया की ओर से यह जानकारी तब आई है जब भारत की ओर से एक दिन पहले ही नौशेरा में हुई कार्रवाई का वीडियो जारी किया गया था। सेना ने मंगलवार को बताया था कि उसने नौशेरा सेक्‍टर में पाकिस्‍तान की उन चौकियों को तबाह किया है जो घुसपैठियों की मदद कर रही थीं। मेजर जनरल अशोक नरूला ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी थी। मेजर जनरल नरूला ने बताया कि इन चौकियों से चार घुसपैठियों को मदद पहुंचाई जा रही थी। इसके साथ ही सेना ने पाकिस्‍तान को भी करारा जवाब दिया है। मेजर जनरल नरूला ने कहा है कि सेना कश्‍मीर में शांति चाहती है। यह कार्रवाई काउंटर इनसर्जेंसी के तहत की गई है। मेजर जनरल अशोक नरुला ने पाकिस्‍तान को चेतावनी भी दी कि अगर वह आतंकवादियों को मदद करना बंद नहीं करेगा तो फिर उसे इसी तरह से जवाब दिया जाएगा।

पाक मीडिया ने किया था दावा

पाकिस्‍तान मीडिया की ओर से कहा गया है कि पाकिस्‍तान एयरफोर्स (पीएएफ) के दो फाइटर जेट्स ने बुधवार की सुबह सियाचिन के पास उड़ान भरी है। मीडिया का दावा था कि पाक एयरफोर्स के दो मिराज फाइटर जेट के साथ यहां पर फॉरवर्ड बेस बना दिया गया है। पीएफए एयरचीफ सोहेल अमान ने बुधवार को स्‍कार्दू स्थित फॉरवर्ड बेस का दौरा किया। उनके साथ पाकिस्‍तान एयरफोर्स के टॉप ऑफिसर्स भी थे। पीएएफ की ओर से जानकारी दी गई है कि अमान ने पायलट्स और टेक्निकल स्‍टाफ के साथ मुलाकात की। पीएएफ चीफ ने उड़ान के बाद मी‍डिया से बात की। उन्‍होंने भारत को धमकी देते हुए कहा है कि पीएएफ के लिए कोई भी स्थिति मुश्‍किल नहीं है। पाकिस्‍तान को दुश्‍मन के इरादों से परेशान होने की जरूरत नहीं है। पीएएफ चीफ की मानें तो पाकिस्‍तान शांतिप्रिय देश है लेकिन वह दुश्‍मन की हर चुनौती का सामना करने को भी तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+