Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नीतीश कुमार के अंतिम चुनाव वाले बयान पर चिदंबरम ने कसा तंज-अंतिम चुनाव वाली बात "दया की याचिका"

नीतीश कुमार के रिटायरमेंट वाले बयान पर चिदंबरम ने कसा तंज-अंतिम चुनाव वाली बात "दया की याचिका"

नई दिल्‍ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की एक चुनावी रैली में बिहार मुख्‍यमंत्री ने बड़ा ऐलान कर डाला। उन्‍होंने पूर्णिया के घमदाहा में चुनावी रैली में शुक्रवार को कहा यह मेरा अंतिम चुनाव है। जिसके बाद नीतीश कुमार पर लगातार विपक्षी नेता हमला बोल रहे हैं वहीं अब कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पी चिदंबरम ने भी नीतीश के इस बयान का मतलब समझाया है।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: Nitish के सन्यास वाले बयान पर Chidambaram ने कहा दया की याचिका | वनइंडिया हिंदी
    nitish

    पी चिदंबरम ने कहा- बिहार सीएम नीतीश कुमार ने यह बात कहकर विधानसभा चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है। इसके साथ ही चिदंबरम ने नीतीश पर आरोप लगाया कि 'अंतिम चुनाव' वाली चाल उनकी नाकामियों पर दया की याचिका है।

    चिदंबरम ने कहा नीतीश ने प्रभावी रूप से हार माल ली है

    चिदंबरम ने गुरुवार को किए गए अपने ट्वीट में लिखा, "जब नीतीश कुमार ने घोषणा की कि यह उनका 'अंतिम चुनाव' होगा, तो इसका मतलब है कि नीतीश कुमार ने प्रभावी रूप से हार मान ली है। इसके साथ ही चिदंबरम ने लिखा' 'अंतिम चुनाव' वाली चाल उनके प्रदर्शन के आधार पर समर्थन की अपील नहीं है, बल्कि उनके नाकामियों पर दया की याचिका है। " पी चिदंबरम ने आगे लिखा- बिहार के लोग एक ऐसे व्यक्ति को वोट क्यों दें, जो यदि चुना गया तो पहले दिन से ही सुस्त हो जाएगा?

    नीतीश का इसे माना जा रहा चुनावी मास्‍टरस्‍ट्रोक

    बता दें गुरुवार को बिहार सीएम नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि ''आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। परसों मतदान है और यह मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला। वहीं तेजस्वी यादव अपने भाषणों ने लगातार कह रहे थे नीतीश कुमार थक गए हैं और अब उन्हें आराम करना चाहिए। नीतीश कुमार की इस घोषणा से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मास्टरस्ट्रोक को महागठबंधन के खिलाफ सहानुभूति बटोरने का एक जरिया भी माना जा रहा है।

    कांग्रेस प्रवक्‍ता ने कहा बिहार का चुनाव भविष्य की राजनीति का भाग्य बदलने वाला है

    '' नीतीश के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि बिहार का चुनाव भविष्य की राजनीति का भाग्य बदलने वाला है। नीतीश ने 'रिटायरमेंट' की घोषणा करके भाजपा-जद(यू) गठबंधन की हार को स्वीकार कर लिया है।

    7 नवंबर को बिहार चुनाव तीसरे व अंतिम चरण की होगी वोटिंग
    बिहार चुनाव के तीसरे व अंतिम चरण की 78 सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर गुरुवार की शाम छह बजे थम गया। तीसरे चरण का चुनाव 15 जिलों में होना है। चुनाव का अंतिम चरण बिहार के भविष्य का निर्णय करेगा। दोनों गठबंधनों के बीच अहम लड़ाई सीमांचल और मिथिलांचल के मैदान में ही होनी है। दूसरे चरण की अपेक्षा तीसरे चरण में सीटों की संख्या भले कम है, लेकिन दिग्गजों की तादाद सबसे अधिक है। एनडीए की ओर से बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने रैलियां कीं तो वहीं महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव, भपेश बघेल समेत कई नेताओं ने एक दर्जन के करीब जनसभाएं की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+