शपथ लेने के बाद राबड़ी देवी से मिलने उनके आवास पहुंचे तेजस्वी
बिहार में जेडीयू-भाजपा गठबंधन की सरकार आखिरकार गिर गई है।
पटना, 10 अगस्त: बिहार में आखिरकार जेडीयू और भाजपा की राहें अलग-अलग हो गई हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि गठबंधन से अलग होने का फैसला पार्टी का है। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने नई सरकार बनाने का दावा भी राज्यपाल के सामने पेश कर दिया और बुधवार दोपहर फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। पढ़िए, बिहार के सियासी घटनाक्रम से जुड़े सभी अपडेट-

लाइव अपडेट
LIVE Feed
शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि आप हमारी पार्टी के लोगों से पूछ लीजिए की क्या सबकी स्थिति हुई। मैं मुख्यमंत्री(2020 में) बनना नहीं चाहता था। लेकिन मुझे दवाब दिया गया कि आप संभालिए। बाद के दिनों में जो कुछ भी हो रहा था, सब देख रहे थे। हमारी पार्टी के लोगों के कहने हम अलग हुए।
मेरा सवाल है भ्रष्टाचार के गोद में नीतीश जी फिर से चले गए। उन्होंने 2017 में क्या कहा था? रेलवे भर्ती, मॉल, रेलवे होटल को रांची में बेचने के मामले में भारी घपला हुआ है। तेजस्वी ने कहा था कि मैं अपने वकील से बात करूंगा। क्या अब नीतीश जी को जबाव मिल गया?: भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications