पीएम मोदी पर नीतीश कुमार का तंज, बोले- आखिर देश के लिए 'भारत के नए राष्ट्रपिता' ने क्या किया?
जिस तरह से अमृता फडणवीस ने पीएम मोदी के बारे में कहा कि वह नए भारत के राष्ट्रपति हैं, उसपर नीतीश कुमार ने हमला बोलते हुए कहा कि आखिर इस नए राष्ट्रपति ने देश के लिए क्या किया है।

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। जिस तरह से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फड़णवीस ने पीएम मोदी को भारत का नया राष्ट्रपिता बताया उसपर तंज कसते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि आखिर भारत के नए राष्ट्रपति ने देश के लिए क्या किया। यही नहीं नीतीश कुमार ने आरएसएस पर तंज कसते हुए कहा कि आखिर आजादी की लड़ाई में आरएसएस का क्या योगदान था। मेरे पिता ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया था, मैं आजादी के बाद पैदा हुआ लेकिन इसके बारे में सभी कुछ जानने को मिला।
इसे भी पढ़ें- PM मोदी की मां Heeraben Modi को किया गया याद, वडनगर के जवाहर नवोदय विद्यालय आयोजित हुई प्रार्थना सभा
नीतीश कुमार ने कहा कि आजकल जो केंद्र में सरकार है वो तो केवल प्रचार ही करती है। आप सोच लीजिए जो आजादी की लड़ाई थी उसमे इनका क्या योगदान था। इन लोगों को क्या मतलब है जिनका इससे कोई लेना देना नहीं था, जिनके संगठन RSS का कोई योगदान रहा है उसमे। हम लोग तो बचपन से इसी में जुड़े हैं, हमारे पिता आजादी की लड़ाई में थे। हमारा जन्म तो आजादी के बाद हुआ लेकिन एक-एक बात उन्होंने हमे बताई।
Recommended Video
नीतीश ने कहा जो बापू का योगदान है क्या उसमे हम लोग कभी भूल सकते हैं। अब राष्ट्रपिता को छोड़ दीजिए, नए पिता पूरे राष्ट्र के हो गए है। आप सोच लीजिए नए भारत के नए पिता, आखिर क्या किए हैं भारत के लिए। कुछ काम किए हैं? कहां भारत आगे बढ़ा है, कौन सा काम हुआ है, सिवाय इसके कि नई तकनीकी आ गई, उसका जबरदस्ती रूप से प्रयोग कर रहे हैं। पहले पक्ष-विपक्ष की राय को मीडिया सामने रखता था, आज तो उनको वही लिखना पड़ता है जो कहा जाता है, वो मजबूर हैं। कुछ दिन के लिए ऐसी बात है, बात में जब सभी कुछ, सही दिशा में चलेगा तो कोई दिक्कत नहीं होगी।
बता दें कि अमृता फडणवीस ने कहा था कि भारत के दो राष्ट्रपिता हैं, एक जो प्राचीन काल से जुड़े हैं और दूसरे नए भारत से जुड़े हैं। मेरा मानना है कि महात्मा गांधी राष्ट्र के पिता हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के राष्ट्रपिता हैं। अमृता फडणवीस के इस बयान पर राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भाजपा से पूछा क्या भाजपा इस बात से सहमत है। सामना में लिखे एक लेख में संजय राउत ने कहा आज नए भारत में गरीबी, बेरोजगारी, आतंकवाद अपना सिर उठा रहे हैं। ऐसे में मोदी को नए राष्ट्र का पिता बताना उनका अपमान है।












Click it and Unblock the Notifications