PM मोदी की मां Heeraben Modi को किया गया याद, वडनगर के जवाहर नवोदय विद्यालय आयोजित हुई प्रार्थना सभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी की याद में वडनगर के जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

PM Narendra Modi Mother Heeraben Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी की याद में रविवार को प्रधानमंत्री की जन्मस्थली वडनगर में एक प्रार्थना सभा का आयोजित किया गया। यह प्रार्थना सभा वडनगर के जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित की गई थी।
बता दें, हीराबेन मोदी ने शुक्रवार (30 दिसंबर) सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली। हीराबेन मोदी 100 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से तबीयत बिगड़ने के चलते वो अहमदाबाद के हॉस्टिल में भर्ती थीं।
वडनगर में प्रार्थना सभा के अयोजन की जानकारी पीएम मोदी के परिवार के सदस्यों द्वारा दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 दिसंबर को एक गुजराती अखबार में उनके परिवार के सदस्यों की ओर से जारी एक विज्ञापन के अनुसार हीराबेन दामोदरदास मोदी के लिए प्रार्थना सभा एक जनवरी को सुबह नौ बजे से दोपहर के बीच मेहसाणा जिले के वडनगर में आयोजित की जाएगी।
तो वहीं, अब समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा प्रार्थना सभा की तस्वीरें जारी की गई है। साथ ही जानकारी देते हुए बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के लिए वडनगर के जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रार्थना सभा आयोजित की गई।












Click it and Unblock the Notifications