नोटबंदी के समर्थन में नीतीश बोले बेनामी संपत्ति पर हमला बोलने का सही समय

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से नोटबंदी के फैसले को सही बताया, बोले लोगों को इसका विरोध नहीं करना चाहिए

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद बेनामी संपत्ति पर हमला बोलने का यह सही समय है।

nitish kumar

नोटबंदी के 18वें दिन आई एक अच्छी खबर

सहयोगियों से नोटबंदी का समर्थन करने को कहा

नोटबंदी के बाद एक तरफ जहां तमाम विपक्षी दल सरकार को घेरने में लगे हैं तो दूसरी तरफ नीतीश कुमार ने इस फैसले पर केंद्र सरकार का मजबूती से साथ दिया है। उन्होंने विपक्षी दलों और अपने सहयोगियों से भी अपील की है कि वह नोटबंदी का विरोध नहीं करें, यह फैसला गलत नहीं है।

क्रियान्वयन पर सवाल करिए

नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार का नोटबंदी का फैसला गलत नहीं है, आप इस फैसले के क्रियान्वयन पर सवाल उठा सकते हैं लेकि इस फैसले का विरोध नहीं करना चाहिए, पूर्णात में यह फैसला गलत नहीं है।

पीएम मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर डाली सोशल मीडिया पर, हुआ गिरफ्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्विनी प्रसाद और कांग्रेस के बिहार मुखिया अशोक चौधरी ने नोटबंदी का विरोध किया है। जिस वक्त नीतीश कुमार ने सहयोगी दलों के साथ बैठक की तो ये दोनों नेता नीतीश के साथ ही बैठे थे।

इस मुद्दे का महागठबंधन से कोई लेना-देना नहीं

इस साझा बैठक से पहले भी नीतीश ने कहा था महागठबंधन सिर्फ बिहार के लिए हैं और बिहार से जुड़े मुद्दों के लिए है। लेकिन जो मुद्दे प्रदेश से बाहर के हैं उसपर हर पार्टी अपनी राय देने के लिए स्वतंत्र है, इस मामले पर हमारे बीच किसी भी तरह का भ्रम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+