राज्यसभा उपसभापति चुनाव के लिए समीकरण बैठा रही NDA, CM नीतीश ने नवीन पटनायक को किया फोन

नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से शुरू होगा। इसी दौरान राज्यसभा के उपसभापति पद का चुनाव भी होना है। जिसके लिए राजनीतिक पार्टियां अब समीकरण बैठाने में लगी हैं। गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक को फोन किया। इस दौरान उन्होंने सीएम पटनायक से NDA उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह को अपना समर्थन देने का अनुरोध किया है।

nistish

एनडीए की ओर से पिछले उपसभापति और जेडीयू सांसद हरिवंश ने नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने राज्यसभा में सदन के नेता थावरचंद गहलोत और शिरोमणि अकाली दल के नेता नरेश गुजराल की मौजूदी में पर्चा दाखिल किया। उनके प्रस्तावकों में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और एलजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान शामिल हैं। वहीं एनडीए उम्मीदवार को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां एकजुट हो रही हैं। खबर है कि विपक्ष की ओर से DMK सांसद तिरुची शिवा को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

क्या है आंकड़े?
245 सदस्यों वाले सदन में मौजूदा सदस्यों की संख्या 244 है। उपसभापति पद के उम्मीदवार को जीत के लिए 123 सदस्यों का वोट चाहिए। सत्ताधारी गठबंधन के पास कुल सदस्य संख्या 116 हैं यानी उसे 7 वोटों की और दरकार है। वहीं सत्ताधारी गठबंधन के मैनेजरों को पूरा यकीन है कि बीजू जनता दल (9 सांसद), वाईएसआर कांग्रेस (6 सांसद), तेलंगाना राष्ट्र समिति (7 सांसद) के सांसदों के वोट हरिवंश को ही पड़ेंगे। बीजेपी नेताओं का कहना है कि उनके उम्मीदवार को 140 के आसपास वोट पड़ने वाले हैं। यह आंकड़ा असंभव भी नहीं है। आर्टिकल-370 और सीएए के मसले पर भी सरकार को गैर-एनडीए दलों का भरपूर समर्थन मिल चुका है। वहीं कांग्रेस पार्टी चाहती है कि भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए विपक्ष एक हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+