उसूलों और सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं करेंगे- नीतीश कुमार
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के साथ तकरार के बीच जदयू मुखिया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। नीतीश कुमार ने साफ किया है कि उनका ध्यान बिहार के विकास की ओर है। उन्होंने कहा कि हम राज्य के विकास के जरिए देश की मदद करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने साफ किया है कि वह कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं करेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार में शामिल नहीं होने की वजह से भाजपा के साथ उनकी पार्टी का कोई मतभेद नहीं है।

उसूलों और सिद्धातों से समझौता नहीं
नीतीश कुमार ने कहा कि हम चुनाव के दौरान या चुनाव के बाद कभी भी अपने उसूलों और सिद्धातों से समझौता नहीं करेंगे। हमारा ध्यान बिहार के विकास पर है। हम देश की मदद के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, अपने प्रदेश के विकास के जरिए देश की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद कई जगह पर काम की रफ्तार तेज होगी। तमाम नेता जो चुनाव के दौरान प्रचार में व्यस्त थे वह अब चुनाव के बाद अपने काम पर ध्यान देंगे।

किसी तरह का कोई मतभेद नहीं
पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि क्या भाजपा के साथ उनका गठबंधन रहेगा तो उन्होंने कहा कि हालांकि जदयू केंद्र में सरकार में शामिल नहीं है। लेकिन इसके बाद भी हमारे बीच किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है, हमारा समर्थन जारी रहेगा। बिहार के हितों की रक्षा की जाएगी। हमने इस बारे में पहले ही बात की है। सरकार में जगह नहीं मिलना से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। प्रदेश को पिछड़ेपन से बाहर निकालने के लिए काम किए जाएंगे।

प्रदेश के विकास पर फोकस
नीतीश कुमार ने कहा कि हमने पहले ही बहुत से प्रोजेक्ट भाजपा के साथ मिलकर प्रदेश के लिए शुरू कर दिए हैं। नीति आयोग की बैठक कुछ ही दिन में होगी, इस दौरान हम प्रदेश के विकास के लिए अपनी मांग आगे रखेंगे। उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए, हम भविष्य में भी इस मांग को आगे रखेंगे। इससे पहले भी जदयू ने साफ किया था कि वह केंद्र में सरकार में शामिल नहीं होने के बाद भी एनडीए का हिस्सा रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications