नीतीश कुमार की कोरोना रिपोर्ट 2 घंटे में और आम लोगों को 7 दिन करना पड़ता है इंतजार, तेजस्‍वी ने बोला हमला

पटना। बिहार के कोरोना वायरस ने वीवीआई एंट्री ले ली है। मुख्‍यमंत्री बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण की हाईप्रोफाइल एंट्री हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास में रह रहीं उनकी भतीजी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका इलाज पटना के एम्स में चल रहा है। परिवार को होम क्वारंटीन करके बाकी सभी का टेस्ट किया जा रहा है। वहीं इस जानलेवा वायरस को लेकर बिहार में राजनीति भी तेज हो गई है।

नीतीश कुमार की कोरोना रिपोर्ट 2 घंटे में और आम लोगों को 7 दिन करना पड़ता है इंतजार, तेजस्‍वी ने बोला हमला

बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर सीएम का सैंपल टेस्ट के लिए जाता है तो दो घंटे में रिपोर्ट आजा जाती है। लेकिन आम आदमी का सैंपल टेस्ट होने के लिए जाता है तो 5-7 दिन में रिपोर्ट आती है। एक और जहां गरीब मेडिकल सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, अब सीएम आवास को वेंटिलेटर वाला अस्पताल बना दिया गया। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते चार जुलाई को ही अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। विधान परिषद के सभापति के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कोरोना टेस्ट हुआ था। इसके अलावा संपर्क में आए अधिकारियों और कर्मचारियों का टेस्ट भी कराया गया था।

तेजस्‍वी यादव भी है कोरोना संदिग्‍ध

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा है। बता दें कि तेजस्वी यादव बीते दिनों शादी समारोह में शरीक हुए थे। इसी शादी में उनकी मुलाकात पार्टी के महानगर अध्यक्ष महताब आलम से हुई थी। अब पता चला है कि महताब कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। जिसके बाद से तेजस्वी पर भी खतरा मंडरा रहा है। महताब आलम जिस होटल पाटलिपुत्र में शादी समारोह में शरीक हुए थे उसे खाली कराकर सैनिटाइज किया गया है।

बिहार में तांडव मचा रहा है कोरोना, मिले 385 नए मरीज

बिहार में कोरोना अब बेकाबू होता जा रहा है, आज Covid-19 की आई पहली जांच रिपोर्ट आज अबतक 385 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 12525 हो गई है जिनमे से 9014 मरीज ठीक भी हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+