नीतीश ने बिहार पर मेहरबानी के लिए जटेली को सराहा

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की ओर से पेश आम बजट पर त्वरित प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आम बजट में आम लोगों के लिए कुछ भी नहीं है। हां, बिहार को विशेष वित्तीय सहायता दिए जाने के प्रस्ताव के लिए धन्यवाद दिया। पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा, "बजट में सेवाकर बढ़ाए जाने से जहां महंगाई बढ़ेगी, वहीं आम लोगों पर भी इसका बोझ पड़ेगा।"

Nitish Kumar praises FM Arun Jaitlely for giving financial support to Bihar

उन्होंने कहा कि बजट में हेरिटेज स्थल के विकास के लिए राशि देने की बात कही गई है, परंतु उसमें बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बोधगया को छोड़ दिया गया है। नीतीश ने कहा कि बजट में कई घोषणाएं तो की गई हैं, परंतु आम लोगों के लिए कोई रियायत या छूट की चर्चा नहीं की गई है। बिहार में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की तरह संस्थान खोलने की घोषणा तथा आंध्र प्रदेश की तर्ज पर विशेष वित्तीय सहायता के प्रस्ताव पर नीतीश ने जेटली को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मांग काफी पुरानी थी।

नीतीश ने दोहराया कि 14वें वित्त आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद बिहार को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं में केंद्रांश कम हो गया है, जिससे बिहार जैसे पिछड़े राज्यों को आर्थिक रूप से घाटा उठाना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+