नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण आज, दुल्हन की तरह सजा गांधी मैदान
पटना। आज बिहार के सीएम नीतीश कुमार पांचवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में राजनीति के कई दिग्गजों जैसे अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी सहित नौ राज्यों के मुख्यमंत्री और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मौजूद होने की खबर है।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार और लालू यादव वाले महागठबंधन को बहुमत मिला है। महागठबंधन विधायक दल के नेता नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री को भी न्योता दिया था, लेकिन मोदी ने अपनी जगह वेंकैया नायडू और राजीव प्रताप रूड़ी को शपथ ग्रहण में शामिल होने को कहा है।
शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया है और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। आज यहां नीतीश कुमार दिन के दो बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। इस मैदान पर दो मंच बने हैं, मुख्य मंच पर नीतीश कुमार, उनके साथ शपथ लेने वाले मंत्री तथा अति विशिष्ठ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। एक अन्य मंच पर सभी नवनिर्वाचित विधायकों को बैठाए जाने की तैयारी है। इन सब के अलावा इस शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।













Click it and Unblock the Notifications