होली नहीं मना रहे नीतीश कुमार

पटना| बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता राम सुंदर दास के निधन के मद्देनजर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होली नहीं मना रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा, "नीतीश कुमार ने दास के निधन के मद्देजनर होली नहीं मनाने का फैसला लिया है।"

Nitish Kumar not celebrating Holi, people miss Lalu Prasad

यहां पर अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक निवास पर होली समारोह के तय कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया है।

उन्होंने हालांकि राज्य के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी और अपील की कि वे प्रेम और भाईचारे के साथ इस त्यौहार का जश्न मनाएं।

वहीं दूसरी ओर बिहार में सैकड़ों लोग राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू यादव को याद कर रहे हैं। लालू को कपड़ाफाड़ होली के लिए जाना जाता है और उनके राज्य में न होने से लोग नाखुश हैं।

राजद के एक नेता ने कहा कि चूंकि लालू इस होली पर दिल्ली में हैं इसलिए राज्य की जनता उन्हें याद कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+