दिल्ली में राहुल गांधी से मिले नीतीश कुमार, 50 मिनट की बातचीत में मिशन 2024 पर बनी सहमति!

नई दिल्ली, सितंबर 05। मिशन 2024 के लिए सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने का संकल्प लेकर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बातचीत हुई है। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैठक में नीतीश कुमार ने बिहार सरकार को कांग्रेस के समर्थन के लिए राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया।

Nitish kumar and Rahul gandhi

2024 के लिए एकसाथ हैं दोनों नेता!

इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच इस अहम बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में नीतीश और राहुल गांधी में इस बात पर सहमति बनी है कि मिशन 2024 के लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों को एकसाथ लेकर आना है। हालांकि राहुल गांधी से मिलने के बाद नीतीश ने मीडिया से कोई बात नहीं की है।

दिल्ली आने से पहले लालू से मिले थे नीतीश

आपको बता दें कि नीतीश कुमार सोमवार को तीन दिन के लिए दिल्ली आए हैं। यहां वो तमाम विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से भी मुलाकात की थी। दिल्ली आने से पहले नीतीश कुमार की मुलाकात तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से भी हुई थी। केसीआर एक कार्यक्रम के लिए पटना पहुंचे थे। इस मुलाकात में तेजस्वी यादव भी शामिल थे।

दिल्ली में इन नेताओं से भी मिलेंगे नीतीश!

वहीं दिल्ली में राहुल गांधी के अलावा नीतीश कुमार की अभी और भी कई बड़े नेताओं से मुलाकात होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी के अलावा एनसीपी चीफ शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, एचडी कुमारस्वामी समेत वाम दलों के नेताओं से नीतीश कुमार की मुलाकात संभव है। इसके अलावा जानकारी यह भी है कि नीतीश कुमार आने वाले दिनों में महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक का भी दौरा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+