Nitish Kumar Hijab Row: हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार को एक और धमकी, इस बार पाकिस्तान से है कनेक्शन
Nitish Kumar Hijab Row: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिजाब विवाद के बाद से कट्टरपंथियों और राजनीतिक विरोधियों के निशाने पर हैं। अब उन्हें पाकिस्तान के कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी ने धमकी दी है। गैंगस्टर भट्टी ने एक वीडियो जारी कर बिहार के मुख्यमंत्री को खुलेआम धमकी दी है। वीडियो में उसने मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही, यह भी कहा है कि ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
हिजाब विवाद पर अब तक कई चर्चित हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्हें कई कट्टरपंथी संगठनों से धमकी भी मिली है। इस बार पाकिस्तान के गैंगस्टर ने सीएम को धमकी दी है।

Nitish Kumar Hijab Row: पाकिस्तान के गैंगस्टर ने दी धमकी
हालांकि, इस विवाद को आधार बनाकर पाकिस्तान से आई धमकी ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। शहजाद भट्टी ने अपने वीडियो संदेश में सीधे तौर पर नीतीश कुमार को निशाना बनाया है। पाकिस्तानी गैंगस्टर ने कहा कि अगर वे माफी नहीं मांगते हैं, तो इसके गंभीर अंजाम होंगे। इस धमकी के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। बिहार पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया है।
Nitish Kumar Hijab Vivad: बिहार के डीजीपी ने दिए जांच के आदेश
बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि धमकी भरे वीडियो की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस मामले को साइबर पुलिस और गांधी मैदान थाना मिलकर जांच रहे हैं। वीडियो की सत्यता, उसके स्रोत और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विवाद के बाद बढ़ाई गई नीतीश की सुरक्षा
हिजाब विवाद पहले ही नीतीश कुमार के लिए असहज स्थिति पैदा कर चुका था। अब इस तरह की अंतर्राष्ट्रीय धमकी ने मामले को और गंभीर बना दिया है। फिलहाल मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र की एजेंसियां भी बिहार के सीएम की सुरक्षा पर नजर बनाए हुए हैं।
हालांकि, उनकी पार्टी और सहयोगी बीजेपी इस पूरे विवाद के बावजूद उनके साथ मजबूती से खड़ी नजर आ रही है। बिहार के राज्यपाल ने भी कहा है कि सीएम का व्यवहार पिता के समान था।












Click it and Unblock the Notifications