मोदी-2 सरकार में नीतीश कुमार चाहते हैं अपने 2 मंत्री, इस सांसद का नाम है सबसे आगे

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आने के बाद अब 30 मई को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से पहले ही मंत्रिमंडल में जगह पाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक इस बार मंत्रीमंडल में कुछ नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा नई टीम में सहयोगी दलों का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। जिन दलों के पास 10 से ज्यादा सांसद हैं उनको दो मंत्री पद दिए जा सकते हैं। जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने दल से मंत्री बनने वाले नेताओं के नाम देंगे। जल्‍द ही नीतीश कुमार इस बारे में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे। वह शाह से एक कैबिनेट पद और एक राज्यमंत्री का पद मांग सकते हैं।

पिछले मंत्रीमंडल में नीतीश को कोई सांसद नहीं था

पिछले मंत्रीमंडल में नीतीश को कोई सांसद नहीं था

नीतीश कुमार ने जुलाई 2017 में महागठबंधन का साथ छोड़कर बिहार में नई सरकार बनाने के लिए बीजेपी से हाथ मिलाया था। हालांकि, पिछले केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेडी(यू) का कोई सांसद मंत्री नहीं था। इस बार पार्टी ने बीजेपी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा है और वह नई सरकार में शामिल होने के लिए तैयार है।

राज्‍यमंत्री के लिए इस सांसद का नाम है चर्चा में

राज्‍यमंत्री के लिए इस सांसद का नाम है चर्चा में

राज्यमंत्री के पद के लिए पार्टी में पूर्णिया से सांसद संतोष कुशवाहा के नाम पर विचार हो रहा है। कुशवाहा 2014 में पूर्णिया से जीते थे, तब जेडी(यू) बिहार में किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं थी। वह पिछली संसद में पार्टी के दो सांसदों में से एक थे। इस बार भी कुशवाहा ने कांग्रेस के उदय सिंह को हराकर पूर्णिया से चुनाव जीता है।

30 मई की सुबह ही मिलेगी मंत्रियों को सूचना

30 मई की सुबह ही मिलेगी मंत्रियों को सूचना

पिछली बार की तरह इस बार भी 30 मई से पहले भावी मंत्रिपरिषद के नामों का खुलासा होने की संभावना नहीं है। अधिकांश मंत्रियों को 30 मई की सुबह ही फोन पर सूचना दी जाएगी। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री सुबह के नाश्ते पर शाम को शपथ लेने वाले मंत्रियों को बुलाकर उनको सूचना देंगे। सूत्रों के अनुसार बीते दो दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात व उत्तर प्रदेश के दौरे पर साथ रहे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भावी मंत्रिपरिषद के नामों को लेकर भी चर्चा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+