नीतीश ने राज्‍यसभा का टिकट नहीं दिया तो जदयू छोड़ दिया

Nitish Kumar didn't give me Rajya Sabha ticket
पटना। जदयू से इस्‍तीफा देने वाले नेता देवेश चंद्र ठाकुर ने आज पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैंने नीतीश कुमार से कहा था कि वक्‍त आने पर वह मुझे राज्‍यसभा का टिकट दें लेकिन ऐसे कई मौके आये जब वो मेरी मांग पूरीकर सकते थे लेकिन ऐसा उन्‍होने नहीं किया।

देवेश ने कहा कि व‍ह विधान परिषद का चुनाव निर्दलीय ही लड़ेंगे। बताया जाता है कि जदयू ने उन्‍हें अनुशासनहीनता का हवाला देकर पार्टी से निलंबित किया।

यह पहली बार नहीं है, जदयू में पहले भी बगावत के सुर सुनाई दिये थे। इसके पहले पार्टी के वरिष्‍ठ नेता शिवानंद तिवारी को भी अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से निकाल दिया गया था।

राजग से अलग होने के बाद से ही जदयू में आपसी फूट पड़ने लगी है, वहीं राम विलास पासवान के राजग में जाने से नीतीश के वोट और भी कम हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+