एक दहाड़ जय बिहार! नीतीश ने मोदी को किया चैलेंज

Nitish Kumar
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास के मॉडल पर भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी समेत सभी मुख्यमंत्रियों को चैलेज किया है। नीतीश ने यह चैलेंज फेसबुक के माध्यम से किया है। सच पूछिए तो यह चैलेंज पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अख‍िलेश यादव के लिये भी है। लेकिन ऐसा कहीं नहीं लग रहा है कि कोई भी सीएम उनके इस चैलेंज को इस चुनावी जंग के बीच स्वीकार करेगा।

नीतीश कुमार ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है, "एक दहाड़, जय बिहार ! हम चैलेंज करते हैं किसी को भी जो ये साबित कर सके कि पिछले 8 सालों में देश के किसी भी राज्य ने इतने कम प्रति व्यक्ति संसाधन और व्यय से बिहार जैस विकास किया हो - क़ानून व्यवस्था के सुधार में, लड़कियों के स्कूल पंजीकरण में, गरीबी के उन्मूलन में, श‍िशु मृत्युदर में गिरावट के मामले में, पोलियो उन्मूलन में, शौचालय बनाने में, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कारगर करने में, गाँवों को सड़कों से जोड़ने में, सांस्कृतिक विरासत संवारने में- जो कर सके तो ही वो गुड गवरनेंस की बात कर सकता है, तो ही वो ये संकल्प ले सकता है कि भारत के गरीब राज्यों को सामान विकास का अधिकार दिलाएगा, देश में समावेशी विकास लायेगा | ये दावा नहीं हकीकत है जिसे दुनिया भर के बुद्धिजीवियों ने सराहा है।

नीतीश के इस पोस्ट पर प्रभात कुमार भारती ने लिखा है, "सर जी ! पिछले 08 वर्षों में वाकई बिहार का बहुत विकास हुआ है और इसे किसी तर्क के आधार पर सिद्ध करने की जरूरत नहीं है। विकास हुआ है और वो दिखता है परन्तु सबको नहीं दिखता क्योंकि उन्होंने किसी पार्टी विशेष का चश्मा पहना हुआ है, उन्हें भी दिखेगा जब वे उस चश्मे को उतारकर आम नागरिक की तरह विकास को देखेंगे।"

Did You Know: पाकिस्तान में हैं लाखों बिहारी मुसलमान

धीरज कुमार तिवारी ने लिखा है, "सर आप फेंकू की बातों का टेंशन न लीजिये अरे जिसे अपने देश की ही जियोग्राफी पता नहीं हो ओ बिहार का क्या जाने और पीएम बनने चले हैं..." यह कमेंट असल में मोदी के लिये है।

इसमें नीतीश कुमार के ख‍िलाफ भी कमेंट आये। सतीश कुमार सिंह ने लिखा सीएम साहब चैलेंज कम की जिये, अचछा करने के लिये चैलेंज बनिये तो ज्यादा बेहतर होगा।

हारुन रशीद ने लिखा, "ये कोई स्पेशल डिमांड नहीं है सर, ये आपने समान विकास की बात की है तभी मैं ये पोस्ट आपको कर रहा हूं। मुझे मालूम है कि आप इसका ऐक्शन कभी नहीं लेंगे और न कभी रोड बनवायेंगे। पर मिस्टर फेकू बनाम मिस्टर ????? का टाइटिल आपको जरूर मिल जायेगा। आपके एमपी और एमएलए कुछ लोगों के हाथों अपना काम निकलवा के जीत के निकल जाते हैं। इसका असर आपने मधुबनी में देखा भी है। कांग्रेस के डा. शकील एसबी का क्या हाल हुआ। वो भी ऐसे ही मतलब परस्त आदमी थे। काम खत्म। अब तो एमपी सीट भी निकल गया उनका। कृपया आप मिस्टर डेवलपमेंट का टाइटिल ले लीजिये..."

Post by Nitish Kumar.

Did You Know: 1947 की गर्मियों में देश के बंटवारे के दौरान करीब 30 लाख मुसलमान पाकिस्तान के कराची और सिंध प्रांत में जाकर बस गये थे। वहां आज भी उन मुसलमानों को बिहारी मुसलमान कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
• Block for 8 hours
• Block for 12 hours
• Block for 24 hours
• Don't block
Gender
Select your Gender
• Male
• Female
• Others
Age
Select your Age Range
• Under 18
• 18 to 25
• 26 to 35
• 36 to 45
• 45 to 55
• 55+