तो नीतीश कुमार के कारण टूट सकता है लालू का घर?

लखनऊ। एक बार फिर से राजनैतिक लड़ाई का इफेक्ट पारिवारिक रिश्तों पर पड़ सकता है अब आप पूछेंगे कि कैसे तो सुनिये, दरअसल बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए यूपी में चुनाव प्रचार करने का बीड़ा उठाया है।

Pics: मिलिए मुलायम सिंह यादव की दिग्गज बहुओं से

Nitish Kumar's Campaign Affects Mulayam-Lalu Yadav's Personal Relation?

आज बनारस में लगे जेडीयू के पोस्टर से तय भी हो गया है कि नीतीश कुमार अपने चुनावी प्रचार में यूपी में फैले भ्रष्टाचार, महंगाई और गुंडागर्दी के खिलाफ आवाज उठाने वाले हैं। हालांकि नीतीश कुमार तो पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ अपनी आवाज बुंलद करेंगे लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि जब नीतीश यूपी के लिए उंगली उठायेंगे तो इसका असर अखिलेश यादव की सरकार पर भी होगा क्योंकि यूपी में तो सरकार उन्हीं की है।

टीन एज में ही एक-दूजे को दिल दे बैठे थे अपर्णा-प्रतीक

ऐसे में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे भाई बनकर बिहार की सत्ता हासिल करने वाले नीतीश कुमार के कारण लालू प्रसाद के निजी रिश्तों पर असर पड़ सकता है क्योंकि लालू के घर की दो बेटियां मुलायम के घर बहू हैं। गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी की शादी मुलायम के पोते तेज प्रताप यादव से हुई है और अभी हाल ही में लालू यादव के साले साधु यादव की पुत्री की शादी मुलायम की भतीजी के बेटे राहुल यादव से हुई है।

FB पर रोमांटिक अंदाज में दिखे तेज प्रताप यादव और राजलक्ष्मी

वैसे बिहार चुनाव के वक्त भी मुलायम और लालू एक-दूसरे के खिलाफ थे और इसी कारण मुलायम सिंह यादव ने महा-गठबंधन से अपने आप को अलग कर दिया था, लेकिन इस बार हालात अलग है, इस बार चुनाव यूपी में है, बिहार में नहीं, नीतीश कुमार के हमले का सीधा असर उस यूपी पर होगा जहां मुलायम के बेटे अखिलेश यादव की सरकार है।

किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं डिंपल-अखिलेश यादव की लवस्टोरी

ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि राजनैतिक थपेड़ों का असर परिवार के नाजुक रिश्तों पर पड़ता है नहीं। इस बारे में आपका क्या कहना है..अपनी बात जरूर नीचे के कमेंट बॉक्स में लिखिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+