महागठबंधन छोड़ने पर नीतीश कुमार का बड़ा बयान, कहा- उन दिनों माफिया उभरने लगे थे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में लोक संवाद कार्यक्रम के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग सत्ता से दूर हो गए हैं उनकी नाराजगी अब साफ झलक रही है
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन छोड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। नीतीश कुमार ने पटना में कहा कि लालू यादव के साथ से मुक्ति पाकर वो बहुत खुश हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि हर रोज लगता है कि महागठबंधन छोड़कर बहुत अच्छा काम किया। नीतीश कुमार ने स्वीकार किया कि जब लालू यादव के साथ सरकार चला रहे थे तब उन्हें इस बात की फीडबैक रहती थी कि बालू माफिया और शराब माफिया उभर रहे थे। पुलिस के ऊपर दबाव डाला जा रहा था। नीतीश ने स्वीकार किया किया बिहार में कानून का राज स्थापित करने को उनको परेशानी हो रही थी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में लोक संवाद कार्यक्रम के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग सत्ता से दूर हो गए हैं उनकी नाराजगी अब साफ झलक रही है। लोग तमाम तरह की गंदी बातें, गंदी राजनीति कर रहे हैं। लोगों की जुबान खराब हो गई है। लोग ऐसे ही हैं, जो कहना है कहते रहें, हम बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और काम करते रहेंगे। मैंने कभी किसी के बारें में कुछ गलत नहीं कहा।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू-राजद के विवादों का जवाब देते हुए कहा कि लालू यादव मेरी समाधि राजगीर में बनवाने की बात कह रहे हैं, इससे घटिया बात और क्या हो सकती है। मैंने अपने 47 साल के राजनीतिक जीवन में कभी इतनी घटिया बात नहीं की और ना करूंगा। दरअसल, आदमी जब परेशान होता है, सत्ता से वंचित होता है तो ऐसी बात बोलता है।












Click it and Unblock the Notifications