बिहार: राज्यपाल से मिलकर नीतीश ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, बोले- 164 विधायक और 7 पार्टियां साथ
बिहार में सियासी उठापटक के बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव अपना दावा पेश करने के लिए राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की।
पटना, 09 अगस्त : बिहार में सियासी उठापटक के बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव अपना दावा पेश करने के लिए राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की। उन्होंने सरकार बनाने का अपना दावा पेश किया है। नई सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए नीतीश कुमार 'महागठबंधन' के नेता चुने गए हैं। राज्यपाल से मिलने के बाद नीतीश कुमार ने तेजस्वी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि मैं यहां गवर्नर से मिलने आया था। उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है। महागठबंधन में निर्दलीय समेत 164 विधायकों समेत 7 पार्टियां हैं।

राज्यपाल का सौंपा इस्तीफा
वहीं, इससे पहले नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ लिया है। दोनों की राहें अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने आज राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि गठबंधन से अलग होने का फैसला पार्टी का है।
Recommended Video

विधायकों से की बैठक
इससे पहले नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने अपने-अपने आवास पर विधायकों की बैठक भी की। इस्तीफे के बाद तेजस्वी यादव से नीतीश कुमार बोले 2017 में जो हुआ उसे भूलकर आइए एक नया अध्याय शुरू करें।

क्या बोले रवि शंकर प्रसाद
वहीं, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार 2020 का चुनाव नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जीते थे या नहीं ? जब नरेंद्र मोदी के नाम पर जीते थे तो आज बिहार के लोगों के समर्थन का अपमान किया है। ये क्या बात है? अगर आपको भाजपा परेशान कर रही थी तो 2 साल से रुके हुए क्यों थे।

विधायकों-सांसदों ने किया समर्थन
वहीं, इससे पहले जेडीयू की आज हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगे, जो कुछ भी वह तय करेंगे।

लालू की बेटी ने किया ट्वीट
लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं लालटेनधारी। इससे पहले भाजपा-जेडीयू के बीच विवाद पर बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के यूटर्न पर बीजेपी की पहली प्रतिक्रिया, संजय जयसवाल बोले- बिहार की जनता सबक सिखाएगी
-
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर












Click it and Unblock the Notifications