केरल में नितिन गडकरी ने कहा- VRS देकर CPM नेताओं को घर बिठाएगी जनता
तिरवनंतपुरम। केरल में सत्ताधारी गठबंधन के खिलाफ जनसुरक्षा यात्रा में रविवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी राज्य के कोल्लम पहुंचे। जहां उन्होंने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) पर करारा हमला बोला। गडकरी ने कहा कि आने वाले दिनों में इन सबको वीआरएस देकर जनता घऱ में बिठा देगी। ये काले पत्थर की सफेद लकीर है। गडकरी ने कहा कि मैं इस बात की भविष्यवाणी करता हूं केरल से सीपीएम का सफाया हो जाएगा। इसी भूमि पर ये पार्टी खत्म हो जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय वस्त्र, सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने कहा था कि वामपंथ के शासन में लाल आतंक का खुलासा करने के लिए यह जन रक्षा यात्रा निकाली जा रही है।

इतना ही नहीं स्मृति ने यह तक कहा था कि राज्य के ऊर्जा मंत्री ने खुद यह बात मानी है कि उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या करवाई है। स्मृति ने सवाल उठाते हुए कहा कि ये बात कबूल करने के बाद कैसे कोई मंत्री सरकार में बना रह सकता है?
उन्होंने कहा था कि लेफ्ट ने केरल को नर्क बना दिया है। स्मृति ने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीपीआई-एम के हमलों के पीड़ितों के परिवारों के साथ "कंधे से कंधे" मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा, "हम सीपीआई (एम) की हिंसा में मारे गए लोगों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications