Gadkari ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, कहा- आर्थिक सुधारों के लिए देश उनका ऋणी

'TaxIndiaOnline' पोर्टल ने मंगलवार को TIOL अवॉर्ड्स 2022 कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की। गडकरी के मुताबिक आर्थिक सुधारों के लिए देश डॉ. सिंह का ऋणी है। भारत को गरीब लोगों को इसका लाभ प्रदान करने के इरादे से एक उदार आर्थिक नीति की आवश्यकता है।

Nitin Gadkari

गडकरी ने आगे कहा कि 1991 में डॉ. सिंह जब वित्त मंत्री थे, तो उनके द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों ने भारत को एक नई दिशा दी। उसकी वजह से एक उदार अर्थव्यवस्था की शुरुआत हुई। इस वजह से देश उनका ऋणी है। गडकरी ने 1990 के दशक का एक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि वो उस वक्त महाराष्ट्र के मंत्री थे। वहां पर सड़क बनाने के लिए वो धन जुटाने में सफल रहे। उन्होंने ये भी कहा कि चीन इस बात का एक अच्छा उदाहरण है कि कैसे उदार आर्थिक नीति किसी भी देश के विकास में मदद कर सकती है। अगर आर्थिक विकास को गति देना है, तो देश को ज्यादा पूंजीगत व्यय निवेश की आवश्यकता होगी। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक मौजूदा वक्त में एनएचएआई आम आदमी से भी राजमार्गों के निर्माण के लिए धन जुटा रहा है।

गडकरी ने बताया कि उनका मंत्रालय 26 ग्रीन एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रहा और खास बात ये है कि उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं है। 2024 के अंत तक NHAI का टोल राजस्व 1.40 लाख करोड़ हो जाएगा, जो अभी 40,000 करोड़ प्रति वर्ष है।

पराली को लेकर कही ये बात
वहीं एक अन्य कार्यक्रम में गडकरी ने दावा किया कि जल्द ही सरकार पराली से सड़क बनाएगी। उन्होंने कहा कि हमने पराली से बायो CNG और LNG बनाया है, जिससे ट्रैक्टर और बसें चल सकती हैं। पानीपत में इंडियन ऑयल ने बड़ी परियोजना बनाई है। वहां पराली से रोज 1 लाख लीटर इथेनॉल और 150 टन बॉयो बिटुमेन बन रहा। हम इस बिटुमेन को सड़क निर्माण के लिए इस्तेमाल करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+