Nitin Gadkari का शानदार रोड का वादा, सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से नरीमन प्वाइंट पहुंचें, इस साल पहला फेज पूरा
Nitin Gadkari ने देशवासियों को एक और रोमांचक सड़क यात्रा का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, दिल्ली से मुंबई के नरीमन प्वाइंट तक महज 12 घंटे में यात्रा की जा सकेगी। nitin gadkari road journey to mumbai Nariman point from d
Nitin Gadkari अपनी परफॉर्मेंस के कारण विपक्षी नेताओं के बीच भी लोकप्रिय हैं। नितिन गडकरी देशवासियों को रोमांचक सड़क यात्रा का अनुभव कराने को एक बार फिर से तैयार हैं।

उन्होंने कहा है कि दिल्ली से मुंबई के नरीमन प्वाइंट तक रोड जर्नी महज 12 घंटे में पूरी की जा सकेगी। बता दें कि उन्होंने भारत की सड़कों को अमेरिका जैसी बनाने का वादा भी किया है।
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का पहला चरण इस साल पूरा हो जाएगा। गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के स्टेटस पर कहा कि दिल्ली से मुंबई तक बन रहा एक्सप्रेसवे पहले चरण में जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) तक बनेगा। उन्होंने कहा कि पहले फेज का काम इसी साल पूरा कर लिया जाएगा।
गडकरी ने सोमवार शाम सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के कार्यक्रम में कहा, "मेरी योजना नरीमन प्वाइंट को दिल्ली से जोड़ने की है, जिससे दिल्ली से मुंबई की रोड जर्नी 12 घंटे में पूरी की जा सके।" सड़क और परिवहन मंत्रालय की उपलब्धियों के बारे में बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मुझे यह जानकर दुख हुआ कि देश में लगभग एक करोड़ लोग साइकिल-रिक्शा चला रहे हैं"। उन्होंने कहा कि इन एक करोड़ लोगों में 80 लाख लोग आज ई-रिक्शा चला रहे हैं। आज देश में 400 स्टार्ट-अप इलेक्ट्रिक स्कूटर, ई-रिक्शा आदि बनाए जा रहे हैं।
उन्होंने दिल्ली मुंबई रोड जर्नी पर जैविक उद्यान उद्घाटन समारोह के दौरान टिप्पणी की। नेशनल कॉलेज और S.W.A. साइंस कॉलेज मुंबई में Organic Garden बनाया गया है। गडकरी इसी कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।
देश में पर्यावरण के अनुकूल, रीसाइक्लिंग के बारे में बताते हुए गडकरी ने कहा, कुछ भी बर्बाद नहीं होता है। उपयुक्त तकनीक से इसे कचरे को धन में परिवर्तित किया जा सकता है।
अपने संसदीय क्षेत्र नागपुर में सड़क परिवहन मंत्रालय की पहल के बारे में गडकरी ने कहा, पिछले 8 सालों से हम नागपुर के सीवेज के पानी को रिसाइकिल कर रहे हैं और इसे बिजली उत्पादन के लिए महाराष्ट्र सरकार को बेच रहे हैं। हम सालाना 300 करोड़ रुपए रॉयल्टी के रूप में कमा रहे हैं।" उन्होंने मथुरा, उत्तर प्रदेश में शुरू की गई इसी तरह की परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। हरित ईंधन के महत्व को दोहराते हुए गडकरी ने कहा कि सड़क परिवहन मंत्रालय वर्ष 2000 से ऊर्जा और बिजली क्षेत्र की ओर कृषि के विविधीकरण पर काम कर रहा है।
उन्होंने कहा, "हम गन्ने से इथेनॉल जैसे हरित ईंधन बना रहे हैं जो कि लागत प्रभावी, प्रदूषण मुक्त और स्वदेशी है और इसलिए ईंधन के आयात को कम करने में मदद करता है।" केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, "नैतिकता, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण हमारे समाज के तीन महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।"












Click it and Unblock the Notifications