BJP National Executive: नरेंद्र मोदी, पाक पीएम से मिलने पाकिस्तान क्यों गए? गडकरी ने खोला राज
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान जाने का रहस्य खोला।
नई दिल्ली। दिल्ली में चल रही भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर महामंथन जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान जाने का रहस्य खोला। इसके अलावा नितिन गडकरी ने कहा कि डोकलाम के मुद्दे को सुलझाने में पीएम नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक परिपक्वता और कूटनीति का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर में विकास का मुद्दा उठाया और स्पष्ट किया कि आतंकवाद पर हमारी नीति जोरी टॉलरेंस की है।

Recommended Video

सोमवार को भाजपा की बैठक के बीच मीडिया से बात करने आए नितिन गडकरी ने कहा कि पाकिस्तान से हम दोस्ती चाहते हैं, इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर पाक पीएम शरीफ से मिलने गए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पूरे विश्व में आतंकवाद के मुद्दे को प्राथमिकता देने में और पाक को एक्सपोज करने में सफल हुए हैं। गडकरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बीएचयू के मुद्दे को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है।
बैठक में बुलाए गए 2000 नेता
इससे पहले केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बैठक के दौरान कहा कि 3 साल में भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, गंदगी और जातिवाद को दूर करने की दिशा में संकल्पबद्ध है। आपको बता दें कि इस बैठक में साल 2019 के लोकभा चुनाव की रणनीति तय की जाएगी। साल 2019 के लोकसभा में डेढ़ साल बचे हैं, ऐसे में भाजपा इन चुनाओं को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इस बैठक में सभी सांसदों, विधायकों और पार्षदों के साथ-साथ प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों समेत 2000 नेताओं को बुलाया गया है। बैठक में रोहिंग्या मुसलमानों का मुद्दा, नोटबंदी के परिणाम और जीएसटी समेत कई मुद्दो पर चर्चा होगी।












Click it and Unblock the Notifications