नितिन गडकरी ने किया वादा, कहा- भारत में भी होंगी अमेरिका जैसी चमचमाती सड़कें, डेडलाइन भी बताई
संसद में नितिन गडकरी ने कहा कि साल 2024 तक भारत की सड़कें अमेरिका जैसी होगीं।
नई दिल्ली, 22 मार्च। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने काम को लेकर बेहद ईमानदार और जागरूक माने जाते हैं। उनके सड़क और परिवहन मंत्री रहते भारत में सड़कों का जो विकास हुआ वह शायद ही पहले कभी हुआ हो। मंगलवार को उन्होंने जनता से नेशनल टेलीविजन पर एक महत्वपूर्ण वादा किया। संसद में नितिन गडकरी ने कहा कि साल 2024 तक भारत की सड़कें अमेरिका जैसी होगीं। लोकसभा में बोलते हुए, केंद्रीय परिवहन और सड़क मंत्री ने कहा कि भारत की समृद्धि इसकी सड़कों से जुड़ी हुई है।

अमेरिका अमीर क्योंकि वहां की सड़कें अच्छी
गडकरी ने कहा- 'अमेरिका की सड़कें इसलिए अच्छी नहीं हैं क्योंकि अमेरिका अमीर है, बल्कि अमेरिका इसलिए अमीर है क्योंकि वहां की सड़कें अच्छी हैं। भारत को समृद्ध बनाने के लिए मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि दिसंबर 2024 से पहले भारत का सड़क ढांचा अमेरिका जैसा हो जाए।'
60 किलोमीटर के भीतर होगा केवल एक टोल
सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में बताते हुए गडकरी ने आश्वासन दिया कि 60 किमी की दूसी के भीतर केवल एक टोल प्लाजा होगा और कहा कि उसके भीतर किसी भी अन्य टोल को अगले तीन महीनों के भीतर बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम टोल के आसपास रहने वाले लोगों को पास प्रदान करेंगे।
यह भी पढ़ें: तेजी से फैल रहा कोरोना के वेरिएंट Omicron का सबवेरिएंट BA.2 , जानें इसके बारे में
जम्मू-कश्मीर में चल रहे 7,000 करोड़ के प्रोजेक्ट
गडकरी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में 7,000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जोजिला टनल के अंदर -8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर करीब 1000 लोग काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली-अमृतसर-कटरा हाईवे पर काम शुरू हो गया है। इस साल के अंत तक हम श्रीनगर से 20 घंटे में मुंबई पहुंच सकेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications