तेजी से फैल रहा कोरोना के वेरिएंट Omicron का सबवेरिएंट BA.2 , जानें इसके बारे में

नई दिल्ली, 22 मार्च। कोरोना के वेरिएंट Omicron का सबवेरिएंट BA.2 अमेरिका में तेजी से फैल रहा है। विशेषज्ञों ने कहा है कि अधिक संक्रामक BA.2 सबवेरिएंट के कारण पश्चिमी यूरोप में भी कोरोना वायरस के केस फिर से बढ़ रहा है। प्‍वांइट में जानें क्‍या है ये वेरिएंट ?

covid

COVID-19 मामलों में से 50 से 70 प्रतिशत सबवेरिएंट BA.2 हैं

सैन डिएगो स्थित जीनोमिक्स फर्म हेलिक्स BA.2 वेरिएंट झेल रहा है इसकी शुरूआत जनवरी माह में अमेरिका में हुई।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि शुरुआत में इसके फैलने की रफ्तार धीमी थी लेकिन हेलिक्स का अनुमान है कि अमेरिका में सभी COVID-19 मामलों में से 50 से 70 प्रतिशत सबवेरिएंट BA.2 हैं।

यह अधिक गंभीर नहीं है

व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ एंथनी फौसी ने कहा कि BA.2 ओमाइक्रोन की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक संक्रामक है लेकिन यह अधिक गंभीर नहीं है। इसमें एक बढ़ी हुई संचरण क्षमता है यानी तेजी से फैलता है।

Recommended Video

    Covid-19 India Update: देश में Corona के 1,581 नए केस | Coronavirus Update | वनइंडिया हिंदी

    बूस्टर शॉट वायरस से गंभीर बीमारी को रोकने के लिए सबसे बेहतर उपाय
    फौसी ने कहा समय पर टीकाकरण और बूस्टर शॉट वायरस से गंभीर बीमारी को रोकने का सबसे अच्छा साधन है, इस वेरिएंट के आने के बाद चीन और यूरोप के कुछ हिस्सों में पहले से ही COVID-19 मामलों में वृद्धि हुई है।

    सबवेरिएंट को "स्टील्थ ओमाइक्रोन" कहा जाता है

    कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि बीए.2 अपने पूर्ववर्ती बीए.1 की तुलना में केवल 30 प्रतिशत अधिक संक्रामक हो सकता है, जबकि डॉ. फौसी का अनुमान 60 प्रतिशत था। इस सबवेरिएंट को "स्टील्थ ओमाइक्रोन" कहा जाता है क्योंकि इसका पता लगाना अधिक कठिन होता है।

    BA.2 तेजी से फैलने वाला वेरिएंट

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, BA.2 अपने genetic sequence में BA.1 से भिन्न है, जिसमें स्पाइक प्रोटीन और अन्य प्रोटीन में कुछ अमीनो एसिड अंतर शामिल हैं। अध्ययनों से पता चला है कि BA.1 की तुलना में BA.2 growth advantage है। growth advantage के कारणों को समझने के लिए अध्ययन जारी हैं, लेकिन प्रारंभिक आंकड़े बताते हैं कि BA.2 स्वाभाविक रूप से BA.1 की तुलना में अधिक तेजी से फैलने वाला नजर आ रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+