केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत लगाया पलाश का पौधा
Jyotiraditya Scindia Plants Palash Sapling: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देशभर में चल रहे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत अपने आधिकारिक आवास पर पलाश का पौधा रोपित कर अभियान में सहभागिता की।

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि पौधारोपण धरती माता की रक्षा का सबसे प्रभावी और सरल उपाय है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव बनता है।
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान देशभर में जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है। यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति, मातृत्व और पर्यावरण के प्रति हमारी संवेदनशीलता का भी प्रतीक है।












Click it and Unblock the Notifications