IND vs AFG Test: मैदान पर इतिहास रचने उतरेंगे ऋषभ पंत, DHONI का महान रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब

IND vs AFG Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार यानी 6 जून से शुरू हो रही मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच इस दौरे पर एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इस अहम दौरे की शुरुआत न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (मुल्लनपुर) में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी।

ऋषभ पंत पर टिकी होंगी फैंस की नजरें (IND vs AFG Test)

इस मुकाबले में क्रिकेट फैंस की नजरें टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पर टिकी होंगी, जिनके पास टेस्ट क्रिकेट में एक इतिहास रचने का मौका है। यह टेस्ट मैच ऋषभ पंत के लिए हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2026 के खराब फॉर्म से उबरने का एक बेहतरीन मौका भी है। ऋषभ पंत का टेस्ट में रिकॉर्ड शानदार रहा है और वह अफगानिस्तान के खिलाफ भी कमाल का प्रदर्शन करना चाहेंगे।

Rishabh Pant 1

इतिहास रचने से सिर्फ 6 छक्के दूर हैं ऋषभ पंत

ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में छक्कों का महा-शतक पूरा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बनने के बेहद करीब हैं। टेस्ट फॉर्मेट में पंत के नाम मौजूदा समय में 94 छक्के दर्ज हैं, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। यदि वे अफगानिस्तान के खिलाफ इस एकमात्र टेस्ट मैच में 6 छक्के और लगाने में सफल रहते हैं, तो वे टेस्ट इतिहास में 100 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के महज चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे।

खराब आईपीएल सीजन को पीछे छोड़ने की चुनौती

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी करते हुए पंत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। पंत ने सीजन के 14 मैचों में केवल 312 रन बनाए, जहां उनका स्ट्राइक रेट 138.05 का रहा। पंत की कप्तानी में लखनऊ की टीम लगातार दो सीजन के खराब प्रदर्शन के बाद इस साल अंक तालिका में सबसे निचले पायदान (10वें नंबर) पर रही और टूर्नामेंट से बाहर होने वाली शुरुआती टीमों में शामिल थी। इस निराशा को पीछे छोड़कर पंत एक फ्रेश माइंडसेट के साथ रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी करना चाहेंगे।

शुभमन गिल की कप्तानी में युवा ब्रिगेड तैयार

इस एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण को मौका दिया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की भूमिका निभा रहे हैं।

टेस्ट मैच के लिए भारतीय स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर ब्रार, हर्ष दुबे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+