अगर ना होता RTI तो सामने न आ पाता गडकरी का यह सच

यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग घिर गया
आय कर (जांच) निदेशालय नागपुर ने सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत मांगी गई सूचना के तहत यह जानकारी दी। दिल्ली के आरटीआई कार्यकर्ता सुमित दलाल को भेजे पत्र में आय कर विभाग ने कहा कि नागपुर के नितिन गडकरी के खिलाफ फिलहाल कोई जांच या पूछताछ लंबित नहीं है।
आरटीआई कार्यकर्ता सुमित दलाल ने आरटीआई एक्ट 2005 के तहत यह आय कर विभाग से आवेदन कर यह जानकारी मांगी थी कि यदि गडकरी के खिलाफ कोई जांच लंबित है तो इसकी जानकारी दी जाए।
जवाब में आई जानकारी से राजनैतिक गलिययारों में हलचल पैदा हो गई। पिछले कई आरोप में नितिन गडकरी का नाम उछला था। उम्मीद की गई थी कि जांच-पड़ताल की फाइलें गडकरी के खिलाफ खुली हो सकती हैं, पर नतीजे में जो सामने आया, उसने सभी को हैरत में डाल दिया।












Click it and Unblock the Notifications