BJP: तो नितिन गडकरी पूरे देश में ले आएंगे 'ग्रीन रिवोल्यूशन'

मोदी लाएंगे लालू के यहां करंट नितिन गडकरी ने कहा, ‘‘देश में राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई एक लाख किलोमीटर है। मैंने अधिकारियों से राजमार्ग के किनारे 200 करोड़ पेड़ लगाने के लिये योजना तैयार करने को कहा है। इससे एक तरफ जहां बेरोजगारों के लिये रोजगार पैदा होंगे, साथ ही दूसरी तरफ पर्यावरण की सुरक्षा हो सकेगी।''
‘नदियों का पुनरुद्धार' विषय पर आयोजित एक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए गडकरी ने कहा कि इसी प्रकार की योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून के तहत गांव, जिले तथा राज्य राजमार्गों के किनारे इसी प्रकार की योजना चलायी जा सकती है।
इसके जरिये 30 लाख युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। गडकरी ने कहा कि ग्राम पंचायतों को विश्वास में लिया जाएगा और बेरोजगार युवाओं को 50-50 पेड़ दिये जा सकते हैं जिसके उत्पाद उनकी आजीविका का आधार हो सकते हैं। इसी के साथ मोदी की पर्यावरण बचाओ मुहिम को भी बल मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications