लगातार तीसरी बार नागपुर से जीतने के बाद, बीजेपी नेता नितिन गडकरी ने पोतियों संग शेयर किया क्यूट वीडियो

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने शनिवार को एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में उनकी पोतियां उनसे मिलने आईं और आते ही अपने दादा (नितिन गडकरी) से लिपट गईं।

नितिन गडकरी ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह एक "अप्रत्याशित खुशी" थी। एक्स पर पोस्ट किए गए 55 सेकंड लंबे वीडियो में उनकी पोतियों को उनकी पत्नी कंचन गडकरी के साथ एक गाड़ी से बाहर निकलते देखा जा सकता है। फिर वे तुरंत 66 वर्षीय राजनेता की ओर दौड़ीं और उनसे लिपट गईं।

Nitin Gadkari

बता दें, नितिन गडकरी ने इस लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार नागपुर लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है। नितिन गडकरी ने मंगलवार को नागपुर लोकसभा सीट से अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी को 1,37,603 वोटों के अंतर से हराया।

बच्चों को देखते ही खुशी से झूमते हुए नितिन गडकरी ने उन्हें गले लगा लिया। 'अप्रत्याशित खुशी' कैप्शन के साथ नितिन गडकरी ने पोतियों के उनसे मिलने आने का वीडियो शेयर किया है। बच्चों को देखते ही खुशी से झूमते हुए नितिन गडकरी ने उन्हें गले लगा लिया।

2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद, उन्होंने अपने पोते-पोतियों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जीत का आनंद लेते हुए एक वीडियो शेयर किया था। अपनी जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए गडकरी ने नागपुर के लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और दोस्तों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि वह नागपुर को देश का सबसे सुंदर, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त शहर बनाने के अपने सपने को पूरा करने के लिए काम करेंगे। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि वह प्राथमिकता के आधार पर नागपुर और बड़े विदर्भ क्षेत्र के औद्योगीकरण के लिए काम करेंगे और युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेंगे।
यह भी देखें: UP News: 'न इधर के रहे, न उधर के', बागी विधायकों पर कार्रवाई करने जा रही सपा, आखिरी वक्त में छोड़ गए थे पार्टी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+