UP News: 'न इधर के रहे, न उधर के', बागी विधायकों पर कार्रवाई करने जा रही सपा, आखिरी वक्त में छोड़ गए थे पार्टी

UP News: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले आखिरी वक्त में समाजवादी पार्टी के कुछ विधायक पार्टी से बगावत कर लिए थे। अब चुनाव भी जाने के बाद समाजवादी पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि सपा उनकी सदस्यता रद्द करवाएगी।

इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेता विचार विमर्श करेंगे और विचार विमर्श करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेज कर बागी विधायकों की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की जाएगी। ऐसे में सपा से बागी हुए विधायकों को बड़ा झटका लग सकता है।

up-news-sp-will-cancel-the-membership-of-rebel-mlas-who-are-neither-here-nor-there

इन विधायकों से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी काफी नाराज हैं। वहीं समाजवादी पार्टी से दूरी बनाकर कुछ विधायक भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिए तो कुछ लोगों ने अंदरूनी तौर पर भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट किया।

लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सपा से बागी विधायकों का भारतीय जनता पार्टी को भी कोई लाभ नहीं हुआ। यही कारण था कि समाजवादी पार्टी के बागी विधायकों से जुड़ी लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीत गए।

बागी विधायकों में मनोज पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, राकेश पांडेय, अभय सिंह, पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी, आशुतोष मौर्या आदि का नाम शामिल है। इनमें से अधिकांश लोगों ने राज्यसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग भी की थी।

अब लोकसभा चुनाव बीत जाने के बाद यह चर्चा होने लगी की विधायक फिर से समाजवादी पार्टी में वापस आने वाले हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि बागी विधायकों को पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा।

बागी विधायक भेज रहे हैं माफी संदेश
इस बारे में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरूल हसन चांद ने एक्स पर लिखा है कि राज्यसभा चुनाव के समय समाजवादी पार्टी से ग़द्दारी /धोखा देने वाले ग़द्दार विधायक कल परिणाम आने के बाद से आदरणीय अखिलेश यादव जी को माफ़ी देने का संदेश भेज रहे है कि एक बार माफ़ कर दीजिए एक मौक़ा दीजिए !! कुछ क़रीबियों से पैरवी कर माफ़ी माँगने के लिये समय दिलवाने की गुज़ारिश कर रहे है !! आदरणीय अखिलेश यादव जी ने ग़द्दार विधायकों से मिलने से इंकार किया और पैरोकार को सुनाई खरी खरी !!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+