गायक नितिन बाली की सड़क हादसे में मौत, 90 के दशक में मिली थी शोहरत

गायक नितिन बाली की सड़क हादसे में मौत, 90 के दशक में मिली थी शोहरत

मुंबई। 90 के दशक में कई हिट गानों को आवाज देने वाले गायक नितिन बाली का मंगलवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गया। बाली 47 साल के थे। दुर्घटना मंगलवार सुबह मुंबई में हुई, जिसमें उनके स‍िर पर चोट आई। हादसे के बाद उनको अस्‍पताल में ले जाया गया था। कुछ देर बाद उनको खून की उल्‍ट‍ियां होने लगीं और उन्होंने दम तोड़ दिया। नितिन बाली का अंतिम संस्‍कार बुधवार को क‍िया होगा।

मुंबई। 90 के दशक में कई हिट गानों को आवाज देने वाले गायक नितिन बाली का मंगलवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गया। बाली 47 साल के थे। दुर्घटना मंगलवार सुबह हुई, जिसमें उनके स‍िर पर चोट आई। हादसे के बाद उनको अस्‍पताल में ले जाया गया था। कुछ देर बाद उनको खून की उल्‍ट‍ियां होने लगीं और उन्होंने दम तोड़ दिया। नितिन बाली का अंतिम संस्‍कार बुधवार को क‍िया होगा।

नितिन बाली को 90 के दशक में खूब शोहरत मिली। उन्हें खासतौर से रिमिक्स गानों के लिए जाना जाता है। नीले नीले अंबर पर, छूकर मेरे मन को, एक अजनबी हसीना से और पल पल दिल के पास जैसे गानों को गाकर वो घर-घर में जाना-पहचाना नाम हो गए थे। उस दौरान उन्‍होंने कई पॉप सॉन्‍ग्‍स व रीमिक्‍स गाए थे।

न‍ित‍िन बाली वैसे काफी समय से म्‍यूज‍िक की दुन‍िया से दूर थे। उन्होंने 2012 में संगीत से दूरी बना ली थी। न‍ित‍िन बाली ने रोमा बाली से शादी की थी। रोमा टीवी की दुनिया का चर्च‍ित नाम हैं। इन द‍िनों भी वो 'स‍िलस‍िला बदलते र‍िश्‍तों का' में काम कर रही हैं। रोमा बाली छोटे पर्दे पर काफी एक्‍ट‍िव हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+