पंढेर को अय्याशी करते देख कोली बना हैवान, डेड बॉडी तक से कर डाले रेप
सुरेंद्र कोली, मोनिंदर पंढेर के घर पर नौकर के तौर पर काम करता था। इस दौरान पंढेर कॉलगर्ल्स बुलाता था।
नई दिल्ली। गाजियाबाद की विशेष सीबीआई अदालत ने निठारी केस के एक मामले में सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर को दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई है। सोमवार को विशेष सीबीआई अदालत ने कहा सुरेंद्र कोली को लेकर कई बातें कही हैं। कोर्ट ने कहा कि कोली ने कई जगह पर काम किया था लेकिन उसने ऐसी वारदात कहीं और नहीं की। उसने ऐसी वारदात को अंजाम देना उस समय शुरू किया जब मोनिंदर सिंह पंढेर के यहां काम करने पहुंचा। मोनिंदर पंढेर रोज दो या तीन लड़कियां लाता था। जिससे सुरेंद्र कोली की आदत बिगड़ी।

पंढेर लाता था कॉलगर्ल्स
दरअसल, सुरेंद्र कोली, मोनिंदर पंढेर के घर पर नौकर के तौर पर काम करता था। मामले खुलासा हुआ है कि पंढेर कॉलगर्ल्स बुलाता था। ऐसा कोई दिन होता था जब वो दो या तीन कॉलगर्ल्स नहीं बुलाए। कोली भी इनसे दोस्ती करना चहता था, लेकिन नौकर होने की वजह से उसे कामयाबी नहीं मिलती थी। यही वो वजह थी जिसकी वजह से कोली में गुस्सा बढ़ा और उसने डेडबॉडी के साथ रेप करना शुरू कर दिया।

कोली को लेकर कोर्ट ने क्या कहा
सीबीआई ने मोनिंदर पंढेर को मामले में आरोपी नहीं बनाया था। चार्जशीट में बताया गया कि जिस दिन पिंकी सरकार (20) की हत्या हुई, पंढेर सेक्टर 2 में अपने ऑफिस में दोपहर के करीब 1.30 बजे तक था। इसके बाद एसयूवी से देहरादून के लिए निकल गया। वहां होटल में रात 11.27 बजे चेक-इन किया। ऐसे में उसके इस मामले में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिलते हैं।

कोली-पंढेर को फांसी की सजा
हालांकि पिंकी सरकार के परिवार की ओर से याचिका दायर होने के बाद सीबीआई ने पंढेर को सीआरपीसी की धारा 319 के तहत समन किया। विशेष सीबीआई जज पवन कुमार तिवारी ने कहा कि 2004 से मोनिंदर सिंह पंढेर उसी घर में रह रहा था जहां कोली काम करता था। कोली वहां नौकर के तौर पर काम करता था। दूसरा कोर्ट ने कहा कि डी-5 के उसी घर में दर्जनों हत्याएं हुई।

कोली के बयान से फंसा पंढेर
आखिरकार कोली के बयान से सब साफ हो गया। उसने कबूल किया कैसे घटनाओं को अंजाम दे रहा था। यही पंढेर के खिलाफ भी गया। इस बीच ऐसा भी कहा जा रहा है कि सुरेंद्र कोली के सामने पंढेर लड़कियां लाता और उनसे करीबी नहीं बढ़ने से धीरे-धीरे वह एक मानसिक बीमारी से ग्रसित हो गया। आखिरकार उसने छोटे बच्चों को शिकार बनाने लगा।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications