कीचड़बाज विधायक नितेश राणे को 4 दिन की पुलिस रिमांड

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और कांग्रेस विधायक नितेश नारायण राणे और उनके समर्थकों को 9 जुलाई तक 4 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। नितेश राणे और उनके समर्थकों को कांकावली में एक इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने और बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नितेश राणे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353, 342, 332, 324, 323, 120(ए), 147, 143, 504, 506 के तहत सिंधुदुर्ग जिले के कुडाल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है।

Nitesh Narayan Rane and his supporters sent to police custody till July 9

बीजेपी कोटे से राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के छोटे बेटे और विधायक नितेश राणे और उनके सात समर्थकों के खिलाफ गुरुवार को ही मामला दर्ज कर लिया गया था। उधर इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने स्वीकार किया कि जो भी हुआ गलत हुआ और वह अपने बेटे की तरफ से संबंधित इंजीनियर से माफी मांगेंगे। बता दें कि इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है।

बता दें कि कांग्रेस विधायक नितेश राणे गुरुवार को कणकवली के पास हाईवे का मुआयना करने गए थे। जब राणे इस दौरान हाईवे पर पहुंचे तो वहां उन्हें गड्ढे दिखाई दिए जिन्हें देखकर वो भड़क गए। उन्होंने सब-इंजीनियर से सड़क की खराब हालात पर सवाल किए और आपत्ति जताई कि लोगों को रोजाना कीचड़, गड्ढों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद राणे के समर्थकों ने बाल्टी में कीचड़ भरकर इंजीनियर के ऊपर फेंक दी और धक्कामुक्की की। साथ ही सब-इंजीनियर को सड़क के निर्माण के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम भी दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने अपने विधायक पुत्र नितेश राणे द्वारा एक अभियंता पर हमला करने के लिए गुरुवार को माफी मांगी। उन्होंने कहा, मैं एक सरकारी अधिकारी पर कीचड़ फेंकने के अपने बेटे के कृत्य पर माफी मांगता हूं। यह विरोध (राजमार्ग की खराब हालत के खिलाफ) स्थानीय लोगों के लिए था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+