35 साल के निसिथ प्रमाणिक ने भी ली मंत्री पद की शपथ, कैबिनेट के सबसे युवा चेहरे
नई दिल्ली, 7 जुलाई: केंद्रीय कैबिनेट का आज विस्तार किया गया है। पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में 43 नए सदस्यों को शामिल किया है। मंत्री बने 43 सदस्यों में एक नाम नीतीश प्रमाणिक का भी है। 35 साल के नीसिथ प्रमाणिक मोदी मत्रिमंडल के सबसे युवा चेहरे हैं। प्रमाणिक का बतौर सासंद ये पहला टर्म है। वो पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से 2019 में लोकसभा चुनाव जीतकर पहली बार सांसद बने हैं। अब उनको मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Recommended Video
प्रमाणिक ने टीएमसी से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले वो भाजपा में शामिल हो गए थे। बीजेपी के टिकट पर उन्होंने कूचबिहार से चुनाव लड़ा था और करीब 54 हजार वोटों से चुनाव जीता था। अब उनको मंत्री बनाया गया है। निसिथ प्रमाणिक कूचबिहार से आने वाले पहले सांसद हैं, जिनको केंद्रीय मंत्री बनना का मौका मिला है।
निसिथ प्रमाणिक ने सासंद रहते हुए ही इस साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था और जीता था। हालांकि उन्होंने बतौर विधायक शपथ नहीं ली थी और इस्तीफा दे दिया था।
आज 43 नए मंत्रियों ने शपथ ली है। जिन नेताओं ने आज शपथ ली, उनके नाम हैं- नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरेन रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंदर यादव, परषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत किशनराव कराड, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिश्वेश्वर तुडु, शांतनु ठाकुर, मुंजपारा महेंद्रभाई, जॉन बरला, डॉ. एल मुरुगन, नीशीथ प्रमाणिक। राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, भानु प्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, चौहान देवसिंह, और भगवंत खुबा।
इन 12 मंत्रियों के हुए हैं इस्तीफे
12 मंत्रियों ने आज इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के अलावा स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल, डीवी सदानंद गौड़ा, थावरचंद गहलोत, संतोष कुमार गंगवार, बाबुल सुप्रियो, धोत्रे संजय शामराव, रतन लाल कटारिया, प्रताप चंद्र सारंगी और देबाश्री चौधरी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications