जब सीतारमण की फिसल गई जुबान, पुराने वाहनों की जगह कह दिया पुराने नेता, सदन में छूटी हंसी

Nirmala Sitharaman tongue slipped: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया है। भाषण के दौरान एक बार उनकी जुबान फिसल गई।

niramala

देश की आम जनता का इंतजार बुधवार को खत्म हो गया, जहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश किया। इस दौरान जनता खासकर गरीबों के लिए कई बड़े ऐलान हुए। साथ ही बढ़ते प्रदूषण से लोगों को बचाने के लिए कई योजनाओं को चलाने की बात कही गई। वित्त मंत्री बजट भाषण में जब पुराने वाहनों का जिक्र कर रही थीं, तो उनकी जुबान फिसल गई। इस दौरान उनके मुंह से पुराने वाहनों की जगह पुराने नेता निकल गया। जिसे सुन सदन में मौजूद सदस्यों की हंसी छूट गई।

दरअसल प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार पुराने वाहनों को सड़कों से हटाना चाहती है। इसके लिए पुराने वाहनों को स्क्रैप करने और उन्हें बदलने की पॉलिसी पर काम हो रहा। जब वित्त मंत्री अपने भाषण में इसका जिक्र कर रही थीं, तो उन्होंने ओल्ड पॉलूटिंग व्हिकल की जगह ओल्ड पॉलिटिकल कह दिया। जिसे सुनकर सांसद हंसने लगे। हालांकि वित्त मंत्री को तुरंत अपनी गलती का ऐहसास हुआ और उन्होंने उस लाइन को सही करते हुए भाषण को आगे बढ़ाया।

स्क्रैपिंग पॉलिसी पर ये ऐलान
मोदी सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि वो पुराने वाहनों को सड़क से हटाना चाहती है, ताकि प्रदूषण को कम किया जा सके। इसके लिए पहले ही स्क्रैपिंग पॉलिसी लागू कर दी गई थी। अब वित्त मंत्री ने बजट में ऐलान किया कि राज्यों को स्क्रैपिंग पॉलिसी के तहत आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। केंद्र का मानना है कि इससे स्क्रैपिंग में तेजी आएगी और पुराने वाहनों को जल्द से जल्द हटाया जा सकेगा। वित्त मंत्री ने साफ किया कि मोदी सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर है, ऐसे में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+