इकोनॉमिक सर्वे संसद में पेश, 2020-21 में 6- 6.5 फीसदी विकास दर का अनुमान

नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इकोनॉमिक सर्वे 2020 संसद में पेश कर दिया है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्तमंत्री ने संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया। इस साल के इकोनॉमिक सर्वे में साल 2020-21 के लिए विकास दर से 6 से 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जाहिर किया गया है। वित्तमंत्री के इकोनॉमिक सर्वे पेश करने के बाद संसद को कल (शनिवार) सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Recommended Video

    Economic Survey 2020 Parliament में पेश, ये है GDP विकास दर का अनुमान | वनइंडिया हिंदी
    इकॉनमिक सर्वे, Nirmala Sitharaman tables Economic Survey, Nirmala Sitharaman, economic survey 2020, union-budget, union budget 2020, economic survey, parliament, बजट सत्र, संसद, निर्मला सीतारमण

    सर्वे में कहा गया है कि आने वाले वित्त वर्ष (2020-21) में जीडीपी ग्रोथ 6-6.5 फीसदी रह सकती है। वहीं चालू वित्त वर्ष में जीडीपी ग्रोथ 5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। सर्वे में कहा गया है कि ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए चालू वित्त वर्ष में वित्तीय घाटे के लक्ष्य से पीछे हटना पड़ सकता है। ग्लोबल ग्रोथ में कमजोरी से भारत भी प्रभावित हो रहा है। फाइनेंशियल सेक्टर की दिक्कतों के चलते निवेश में कमी की वजह से भी चालू वित्त वर्ष में ग्रोथ घटी है।

    बजट से पहले आर्थिक समीक्षा यानी इकोनॉमिक सर्वे को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया है। इकोनॉमिक सर्वे में देश की आर्थिक स्थिति का सालाना लेखा-जोखा संसद के सामने रखा जाता है। इकोनॉमिक सर्वे को वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार की टीम तैयार करती है। इस साल का इकोनॉमिक सर्वे मुख्य आर्थिक सलाहकर कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने तैयार किया है।

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अभिभाषण के साथ ही आज (शुक्रवार) से बजट सत्र की शुरुआत हो गई। बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा। एक अंतराल के बाद इसका दूसरा हिस्सा 2 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चलेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+