मनमोहन सिंह के आरोपों पर निर्मला सीतारमण का जवाब- कब क्या गलत हुआ, इसे याद करना जरूरी
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था की हालत और पीएमसी बैंक घोटाले को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा की सरकार पूरी तरह फेल रही है, जिसपर केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रतिक्रिया दी है। मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि कब और क्या गलत हुआ, इसे याद करना बहुत जरूरी है।

कब-क्या गलत हुआ, ये याद करना जरूरी- वित्तमंत्री
निर्मला सीतारमण ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं आरोप-प्रत्यारोप में नहीं उलझने की बात करने के लिए मनमोहन सिंह का सम्मान करती हूं, लेकिन किसी बात का संदर्भ समझाने के लिए खास अवधि में कब-क्या गलत हुआ, ये याद करना जरूरी है क्योंकि अब आरोप मुझपर लग रहे हैं कि अर्थव्यवस्था को लेकर कोई विमर्श नहीं है।' दरअसल, निर्मला सीतारमण मनमोहन सिंह के उन आरोपों का जवाब दे रही थीं, जिसमें पूर्व पीएम ने कहा कि सरकार समस्या का हल तलाशने के बजाय हमेशा अपने विरोधियों पर दोष मढ़ने की कोशिश करती है।

बैंकों की हालत को लेकर मनमोहन सिंह-राजन को घेरा
कोलंबिया विश्वविद्यालय के इवेंट में वित्तमंत्री ने सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों को उनके सबसे बुरे दौर में पहुंचाने के लिए मनमोहन सिंह-रघुराम राजन की जोड़ी को जिम्मेदार ठहराया। निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार सुनती है और फिर प्रतिक्रिया देती है। उन्होंने कहा कि किस क्षेत्र में क्या परेशानी है ये बताने के लिए आज की सरकार को याद करना होगा कि पहले क्या गलत हुआ है।

मनमोहन सिंह ने साधा था सरकार पर निशाना
इसके पहले, गुरुवार को मनमोहन सिंह ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर उनकी सरकार (यूपीए सरकार) के समय कुछ गलतियां हुईं थी तो मोदी सरकार को इससे सीखना चाहिए था, लेकिन सरकार समाधान निकालने के बजाय दूसरों पर आरोप मढ़ रही है। पीएमसी बैंक घोटाला मामले को लेकर मनमोहन सिंह ने कहा था, 'यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं महाराष्ट्र के सीएम, पीएम और वित्त मंत्री से इस मामले पर ध्यान देने की अपील करता हूं। इससे प्रभावित हुए 16 लाख लोगों की शिकायतों का समाधान किया जाना चाहिए।'
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications