अब तुरंत होगा पैन नंबर का आवंटन, वित्त मंत्री ने की नई सुविधा की शुरुआत

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने अब पैन कार्ड बनवाने के नियमों को और आसान कर दिया है। अब एक क्लिक पर आपको पैन नंबर मिल जाएगा। इस सुविधा की शुरूआत गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने औपचारिक रूप से की है। इस सुविधा के शुरू होने से अब लोगों को लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। साथ ही फॉर्म भरने के भी झंझट से मुक्ति मिलेगी। नई सुविधा के तहत पैन नंबर लेने के लिए आधार नंबर का होना अनिवार्य किया गया है।

Recommended Video

    Nirmala Sitharaman ने की नई सुविधा की शुरुआत, अब दस मिनट में मिलेगा PAN Number | वनइंडिया हिंदी
    PAN

    दरअसल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2020-21 के बजट में पैन के तत्काल आवंटन की सुविधा शुरू करने का ऐलान किया था। जिसकी औपचारिक शुरूआत आज की गई। इस सुविधा के मुताबिक जिन लोगों के पास आधार नंबर और उसके साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर है, वे आयकर विभाग की साइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जिसके तुरंत बाद उनको पैन नंबर का आवंटन कर दिया जाएगा। ये आवंटन रियल टाइम बेसिस पर होगा।

    हर जगह जरूरी है पैन
    पैन का पूरा नाम Permanent Account Number है। ये एक विशिष्ट पहचान पत्र है, जिसका इस्तेमाल हर लेन-देन में जरूरी होता है। कहीं नौकरी करनी हो, खाता खुलवाना हो या कोई गाड़ी खरीदनी हो, पैन कार्ड हर जगह अनिवार्य कर दिया गया है। एक व्यक्ति सिर्फ एक ही पैन कार्ड रख सकता है। उसके अलावा दूसरा रखने पर ये गैरकानूनी माना जाएगा। पैन कार्ड पर 10 डिजिट का नंबर रहता है, जिसका इस्तेमाल हर लेन-देन में होता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+