वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने सादगी से की बिटिया की शादी, कोई राजनेता नहीं दिखा
Nirmala Sitharaman की बेटी की शादी सुर्खियों में है। वित्त मंत्री की बेटी की शादी सादगी से कराई गई, इसकी चर्चा हो रही है।

हाईप्रोफाइल लोगों के घरों की शादियां अक्सर चर्चा में रहती है। गत दिनों केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी की शादी सुर्खियों में रही थी। स्मृति की बेटी की शादी शाही अंदाज में होने की रिपोर्ट्स आई थीं। अब उसी कैबिनेट की एक और महिला मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी की शादी हुई है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी की शादी बेंगलुरु में एक साधारण समारोह में हुई, इसलिए इस शादी की चर्चा हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, निर्मला सीतारमण बेटी की शादी आदमरू मठ के वैदिक रीति-रिवाज के साथ हुई।
डेस्टिनेशन वेडिंग और लाखों-करोड़ों रुपये के खर्च वाली शादियों के चलन को तोड़ते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेटी की शादी चुनिंदा मेहमानों की मौजूदगी में हुई। शादी की तस्वीर में वित्त मंत्री बेटी के साथ दिख रही हैं।
बेंगलुरु में परिवार और दोस्तों के साथ सादे समारोह में किसी भी राजनीतिक दिग्गज के शामिल नहीं होने की बात भी इस समारोह को खास बना गई। सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी दुल्हन के रूप में काफी जंचती दिखीं।
परकला की शादी प्रतीक से ब्राह्मण परंपरा के अनुसार उडुपी अदामारू मठ में हुई। संतों ने दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद दिया। देर रात आई रिपोर्ट्स में कहा गया कि शादी की रस्में निभाई जा रही हैं।
Wedding Venue से आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि खास मौके पर वित्त मंत्री की दुल्हन बिटिया गुलाबी रंग की साड़ी पहने है। दुल्हन की ड्रेस हरे रंग के ब्लाउज के साथ तैयार की गई। दूल्हे ने सफेद पंच और शॉल पहना था।
दुल्हन की मां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोलाकलमुरु साड़ी पहनी थी। आदमरू मठ में वैदिक रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई। हाई प्रोफाइल वेडिंग से जुड़ी रिपोर्ट को लेकर इतना कहना गलत नहीं होगा कि इस शादी ने मिसाल कायम की है।












Click it and Unblock the Notifications